हिंदुस्तान

कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी : PM मोदी

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आगरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन का नया प्लान सामने आया है। याद रखना कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि 27 प्रतिशत जो ओबीसी का आरक्षण है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस का इरादा कर्नाटक जैसा हाल यूपी में भी करने का है। देश में जहां-जहां मौका मिला, वह पिछले दरवाजे से चोरी-छिपे यही कर रही है। यहां कांग्रेस को सपा का पूरा साथ मिल रहा है। आप याद कीजिए 2012 में यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ऐसी ही कोशिश की थी। इन्होंने ओबीसी के आरक्षण का एक हिस्सा धर्म के आधार पर देने का फैसला किया था।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान में यह लिखा है कि वह धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने ठान लिया है कि धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी। इसलिए, उसने तरीका निकाला है। 27 प्रतिशत ओबीसी का कोटा है, क्योंकि मैं भी उसी समाज से आता हूं। मुझे इसकी पूरी जानकारी है। कांग्रेस ने तय किया है कि उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए। चुपचाप छिन लिया जाए। धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए। क्या आपको यह मंजूर है?
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं की क्षमताओं को बर्बाद किया है। हमारे पड़ोस राजस्थान में, वहां कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वो कह रहे हैं कि राजस्थान में जो पेपर लीक हुआ, उसमें कांग्रेस की गहलोत सरकार खुद शामिल थी। इससे बड़ा धोखा क्या हो सकता है। राजस्थान में कांग्रेस का पेपर लीक हो गया है। ये ही कांग्रेस की सच्चाई है।
उन्होंने आगे कहा कि तुष्टीकरण को समाप्त करके संतुष्टीकरण की तरफ देश बढ़ रहा है। हमने तुष्टीकरण की राजनीति बहुत देखी है। मोदी तुष्टीकरण की नहीं, संतुष्टीकरण की राजनीति करता है। कांग्रेस के इस बार के मेनिफेस्टो पर शत-प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा है। कांग्रेस का मेनिफेस्टो वोट बैंक और हमारा मेनिफेस्टो देश को मजबूत कर रहा है। मोदी की गारंटी सबका साथ, सबका विकास की है। लेकिन, सपा-कांग्रेस के इंडी-गठबंधन के लिए अपना वोटबैंक ही खास है। पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं। इनमें से तीन करोड़ घर माताओं-बहनों को मिले हैं। बहनों के जनधन खाते खुलवाए, जिससे योजना का सीधा पैसा उनके खाते में जाए। अब वादा है कि तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाया जाएगा।
और भी

PM मोदी ने हमारे घोषणापत्र को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की : जयराम रमेश

नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के घोषणापत्र को सांप्रदायिक कोण देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर कुछ ऐसे मुद्दे उठाने का भी आरोप लगाया जो घोषणापत्र में नहीं हैं. " बीजेपी मुश्किल में है. पीएम हैरान हैं. 19 अप्रैल से वह पूरे एजेंडे को अलग दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने हमारे घोषणापत्र को सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए जो सही नहीं हैं हमारे घोषणापत्र में... वह अपनी चुनावी रैलियों के दौरान हमारे घोषणापत्र का प्रचार कर रहे हैं, भले ही यह प्रचार गलत है, यह झूठ पर आधारित है, फिर भी, यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री विपक्ष के घोषणापत्र का प्रचार कर रहे हैं।'' जयराम रमेश ने पीएम के इस दावे को चुनौती दी कि उनका घोषणापत्र धन पुनर्वितरण के बारे में बात करता है, उन्होंने कहा कि उनके 50 पन्नों के घोषणापत्र में एक भी शब्द ऐसा नहीं है जो धन पुनर्वितरण का संकेत देता हो। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमारा घोषणापत्र धन पुनर्वितरण की बात करता है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि हमारे 50 पन्नों के घोषणापत्र में एक भी शब्द ऐसा नहीं है जो धन पुनर्वितरण का संकेत देता हो।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में विरासत कर का कोई जिक्र नहीं है, इसलिए यह उनके एजेंडे का हिस्सा नहीं है।
"मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं। हमारे घोषणापत्र में विरासत कर का कोई उल्लेख नहीं है, यह हमारा एजेंडा नहीं है। सच्चाई यह है कि 1985 में, प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने विरासत कर को समाप्त कर दिया था। हमने कभी भी विरासत कर के बारे में कुछ भी उल्लेख नहीं किया है।" और यह हमारे एजेंडे का हिस्सा नहीं है," उन्होंने कहा। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने धन पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए अमेरिका में प्रचलित विरासत कर की अवधारणा के बारे में बात की और कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा की आवश्यकता होगी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। हालाँकि, कांग्रेस पार्टी ने खुद को टिप्पणियों से अलग कर लिया है और कहा है कि विरासत कर कानून पार्टी की स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। लेकिन, भाजपा ने पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के विरासत कर के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए उन पर आम लोगों की संपत्ति जब्त करने का इरादा रखने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस , जिसने 60-65 वर्षों तक देश को लूटा है, अपनी वोट बैंक नीति के तहत रोहिंग्याओं के बीच आय को वितरित करने की योजना बना रही है। " देश और देश के आम लोगों के प्रति कांग्रेस की मानसिकता यूपीए सरकार के कार्यकाल और कल के दौरान सामने आई थी। कांग्रेस के घोषणापत्र में भी इसके संकेत थे। सैम पित्रोदा ने कल जो कहा, उसकी वकालत तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम ने भी की थी।" कांग्रेस ने लगभग 60-65 वर्षों तक देश के संसाधनों को लूटा, अब उसकी नजर आम लोगों की संपत्ति पर है, इसलिए वह इनहेरिटेंस टैक्स की बात कर रही है, जो घुसपैठिए हैं, उन्हें कौन नहीं जानता देश के विभिन्न हिस्सों में करोड़ों घुसपैठियों, रोहिंग्याओं के पीछे क्या कांग्रेस की वोट बैंक नीति है? उन्होंने हमेशा देश की कीमत पर राजनीति की है, विरासत कर इसका एक हिस्सा है।" (एएनआई)
और भी

भारत की बढ़ती शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है : नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री ने आगरा में चुनावी जनसभा को किया संबोधित
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आगरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। यह देश की सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। डिफेंस कॉरिडोर से सेना मजबूत होगी। जो लोग बैठकर मलाई खा रहे थे, वह देश में शस्त्र बनने से बौखला गए हैं। वह नहीं चाहते कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वह मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में जो हथियारों के दलाल हैं। जो पुरानी सरकारों को घूस देकर अपने काम कराने में एक्सपर्ट हो गए। जिन पुरानी सरकारों में बैठे लोगों को मलाई खाने को मिलती थी, वो अब बौखला गए हैं। बहुत नाराज हैं। वो नहीं चाहते हैं कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वे एकजुट हो गए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को बांटकर रख दिया है। आज मोदी तुष्टीकरण को समाप्त करके संतुष्टीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस ने मेनिफेस्टो जारी किया है, उस पर शत-प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा है। आज मैं आपसे मांगने के लिए आया हूं। मैं आपसे विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। देश एकजुट होकर कह रहा है- फिर एक बार, मोदी सरकार। भाजपा गांव-गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है।
और भी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि केस में हाईकोर्ट से बड़ी राहत

  • एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक
रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहे मानहानि केस में बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
कोर्ट ने केस के शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। चाईबासा जिला स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 27 फरवरी को गैरजमानती वारंट जारी किया था। इस पर रोक लगाने के लिए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।
चाईबासा निवासी प्रताप कटियार नामक शख्स ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेसजन किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह भाजपा में ही पॉसिबल है।
इस शिकायत वाद पर चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ अप्रैल 2022 में जमानती वारंट जारी किया था। इस पर राहुल गांधी की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद कोर्ट ने फरवरी, 2024 में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
राहुल गांधी के अधिवक्ता ने इस पर कोर्ट में आवेदन देकर सशरीर उपस्थित होने की छूट मांगी थी, लेकिन उनका आवेदन खारिज कर दिया गया था। इसके बाद वह हाईकोर्ट पहुंचे।
और भी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से भरा पर्चा

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज सीट ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल समेत कई नेता मौजूद रहे। कन्नौज के मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक हैं। वह इस बार भी मैदान में हैं और नामांकन कर चुके हैं। अखिलेश यादव का मुकाबला उन्हीं से है।
दो दिन पहले सोमवार को सपा प्रत्याशी के रूप में तेज प्रताप का नाम घोषित करने के बाद स्थानीय नेताओं में निराशा और नाराजगी दिखने लगी थी। कार्यकर्ताओं की मांग पर बुधवार दोपहर संकेत देने के बाद शाम को अखिलेश यादव का नाम घोषित कर दिया गया। साल 2019 आम चुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा का गठबंधन था। मगर इसके बावजूद भाजपा ने डिंपल यादव को हरा दिया।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जब 2000 में कन्नौज को अलविदा बोला, तब बेटे अखिलेश यादव को गद्दी सौंपी। 2012 में जब अखिलेश प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने पत्नी डिंपल यादव को उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित कराया। इसके बाद हुए 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी डिंपल यादव सांसद बनीं। हालांकि 2019 में भाजपा के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर यह सीट उनसे छीन ली।
और भी

भाजपा के लिए देश और कांग्रेस के लिए परिवार ही सब कुछ : नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला
मुरैना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रवास के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि भाजपा के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं, वहीं कांग्रेस के लिए परिवार ही सब कुछ है।
उन्होंने कहा, भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है, वहीं कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है। कांग्रेस की योजना है कि जो सबसे ज्यादा योगदान करे, सबसे ज्यादा मेहनत करे, सबसे ज्यादा समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखो। इसलिए कांग्रेस ने इतने वर्षों तक सेना के जवानों की वन रैंक वन पेंशन जैसी मांग पूरी नहीं होने दी। हमने सरकार बनते ही वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। सीमा पर खड़े जवानों की सुविधा की भी चिंता की। कांग्रेस सरकार ने जवानों के जो हाथ बांध रखे थे, हमने उन्हें खुली छूट दे दी। हमने कहा एक गोली आती है तो 10 गोली चलानी चाहिए, अगर एक गोला आता है तो 10 तोप चलनी चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुरैना क्षेत्र की चर्चा करते हुए कहा कि मुरैना ने हमेशा उसका साथ दिया, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है। यह वही स्थान है जो न कभी अपने संकल्प से डिगा है न आगे भी डिगेगा। मध्य प्रदेश के लोग जानते हैं कि समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो फिर उसे समस्या से दूर ही रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ऐसी ही विकास विरोधी एक बहुत बड़ी समस्या है। चंबल के लोग कांग्रेस का वह दौर कैसे भूल सकते हैं। कांग्रेस ने चंबल की पहचान खराब व्यवस्था के क्षेत्र के तौर पर बना दी थी, उस दौर में कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था। भाजपा की सरकार में कांग्रेस के बने गड्ढों को भरने के बाद एमपी और चंबल को नई पहचान दिलाई है।
ग्वालियर चंबल इलाके में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भाजपा सरकार में चंबल, काली सिंध, पार्वती लिंक परियोजना से सिंचाई की समस्या दूर होगी, पानी की समस्या को दूर करने के लिए हम परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। रेलवे परियोजना हो, आधुनिक अधोसंरचना के विकास के काम हो, इस क्षेत्र की तस्वीर बदल रहे हैं। भाजपा सरकार में हुए विकास कामों को भिंड, मुरैना, ग्वालियर के वो लोग और ज्यादा अनुभव कर रहे हैं जिन्होंने कांग्रेस का वह काला दौर भी देखा है।
महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे काम की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में महिलाओं की मदद के लिए स्व सहायता समूह के जरिए काम कर रहे हैं। गांव-गांव में शौचालय बनाकर माता बहनों के सम्मान की रक्षा की है। अब अगले 5 वर्षों के लिए 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। 3 करोड़ महिलाएं जब लखपति दीदी बनती हैं तो उस परिवार की, उस गांव की सारी अर्थव्यवस्था तेज गति से दौड़ने लग जाती है।
कांग्रेस की नीतियों पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आजादी के समय कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का विभाजन स्वीकार किया था। मां भारती के हाथों की जंजीर काटने की बजाय मां भारती की भुजाएं ही काट दी थी। देश के टुकड़े कर दिए थे, लेकिन कांग्रेस सुधरने को तैयार नहीं है। कांग्रेस को लगता है यही उसके फायदे का रास्ता है। आज एक बार फिर कांग्रेस कुर्सी के लिए छटपटा रही है। अब कुर्सी पाने के लिए भांति भांति के खेल खेल रही है। देश के नागरिकों की आंखों में धूल झोंक कर सत्ता हथियाना के लिए आपके भविष्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है। ये लोग फिर से धार्मिक तुष्टीकरण को मोहरा बना रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों को ओबीसी वर्ग में शामिल कर दिया। उन्होंने रातों-रात एक कागज निकाल कर उन सबको ओबीसी घोषित कर दिया। सरकारी और शिक्षा में ओबीसी के लोगों को जो आरक्षण मिलता था, उसमें ये नए लोग डाल दिए। इस तरह ओबीसी समाज को जो आरक्षण मिलता था, वह चोरी छुपे छीन लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर थे। उन्होंने बुधवार को सागर और बैतूल में जनसभा को संबोधित किया, उसके बाद शाम को भोपाल में रोड शो किया। गुरुवार को प्रधानमंत्री ने मुरैना में जनसभा को संबोधित किया।
और भी

मणिपुर में सेना, पुलिस ने ग्रेनेड, राइफल, लंबी दूरी के मोर्टार बरामद किए

नई दिल्ली हिंसा प्रभावित राज्य के इम्फाल पूर्वी जिले में आज भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। सबुंगखोक गांव के पास सबुंगखोक खुनाओ-चानुंग रिज के सामान्य क्षेत्र में हथियारों और गोला-बारूद की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, सेना ने मणिपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के परिणामस्वरूप हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।
पहाड़ी इलाके से एक 9 मिमी पिस्तौल, एक 7.65 मिमी पिस्तौल, दो 303 बोर राइफल और तीन हथगोले के साथ चार इम्प्रोवाइज्ड लॉन्ग रेंज मोर्टार, जिन्हें पोम्पी के नाम से जाना जाता है, बरामद किए गए।
मणिपुर में, कुकी-ज़ो जनजातियों और मेइतीस के बीच 11 महीने से तनाव बना हुआ है, क्योंकि भूमि, संसाधनों, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सकारात्मक कार्रवाई नीतियों पर विनाशकारी असहमति को लेकर दोनों समुदायों के बीच झड़पें हुई हैं। हिंसा में 210 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।
इससे पहले, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि समुदायों के बीच किसी भी प्रकार की शांति वार्ता से राज्य की क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं होना चाहिए और स्वदेशी आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। मैतेई समुदाय के शीर्ष नागरिक निकायों और कुकी-ज़ो जनजातियों के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए औपचारिक शांति वार्ता अभी शुरू नहीं हुई है।
और भी

पीएम मोदी और राहुल गांधी के भाषण पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

  • बीजेपी और कांग्रेस को नोटिस भेजकर 29 अप्रैल तक मांगा जवाब
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति जताए जाने के बाद संज्ञान लिया है. आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बीजेपी और कांग्रेस को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है.
बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने एक दूसरे के वरिष्ठ नेताओं पर धर्म, जाति, समुदाय और भाषा के आधार पर नफरत और विभाजन पैदा करने के आरोप लगाए हैं. दोनों पार्टियों को 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं.
चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को जवाब देने को कहा है. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था.
आयोग का कहना है कि राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों विशेष रूप से स्टार प्रचारकों के व्यवहार की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी. उच्च पदों पर बैठे नेताओं के भाषणों के और भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
और भी

पटना रेलवे स्टेशन के पास बहुमंजिला होटल में लगी भीषण आग

  • 6 लोगों की मौत, चारों तरफ अफरातफरी का माहौल
पटना। बिहार राजधानी पटना में गुरुवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित पाल होटल में भीषण आग लग गई । इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। सभी बाहरी बताए जा रहे हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोगों घायल अवस्था में को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जिनमें से कई की हालत काफी गंभीर थी। कई 80 से 90 प्रतिशत तक जल गए हैं। इमरजेंसी में उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आग के शिकार होटल और अन्य इमारतों में सर्च अभियान जारी है।
मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में आधिकारिक बयान भी सामने आए हैं। पटना के सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि पांच लोगों की इस अग्निकांड में जलकर मौत हुई है। 18 लोगों को जली और घायल अवस्था में पीएमसीएच ले जाया गया जिनमें से 12 को फौरन आईसीयू में भर्ती किया गया। इनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक पाई गई।
जब आग लगी तब होटल में कई लोग मौजूद थे। डीजी फायर शोभा अहोतकर ने बताया कि सूचना मिलते ही कुछ मिनट के अंदर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गईं। 51 दमकल की मदद से दो घंटों की कड़ी मशक्कत से आग पर कंट्रोल किया गया। होटल और पास की बिल्डिंग से 45 लोगों को निकाला गया। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में लीक की वजह से आग लगी। आग पर का काबू कर लिया गया है लेकिन फायर फाइटिंग टीम जले लोगों की अभी तालाश में जुटी है।
स्थानीय लोगों से जानकारी मिल रही है कि आग दिन के 11 बजे लगी। गैस सिलेंडर से लगी आग काफी तेजी से फैल गई। होटल वालों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते-देखते आग पूरे होटल में फैल गई और आस-पास के भवनों को भी चपेट में ले दिया।सूचना मिलते हीं अग्निशमन विभाग के अफसर और फायरमैन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। पहले दो यूनिट लेकर दमकल टीम पहुंची। आग भीषण होने के कारण आस पास के फायर स्टेशनों से दमकल का प्रबंध किया गया। स्थानीय कंकड़बाग, लोदीपुर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मंगवाई गईं। कुल 51 दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ओवर ब्रिज के ऊपर और नीचे जाम लग गया। आसपास के भवन भी आग की चपेट में आ गए। पाल होटल के अलावे पंजाबी नवाबी, बलवीर साईकिल स्टोर में भी आग लग गई। स्टेट फायर अफसर के मुताबिक 30 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू करके निकाला गया है।
जानकारी के मुताबिक होटल और आस पास के भवनों के आग की चपेट में आ जाने से दर्जनों लोग फंस गए। उन्हें निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। उपरी मंजिल तक क्रेन से लोगों को निकालने में कामयाबी मिली। अग्निशमन दस्ता के साथ पटना पुलिस की टीम ने आग बुझाने और रेस्क्यू में काफी मेहनत किया। होटल पाल के पास स्थित मकानों पर चढ़कर पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम ने आग पर नियंत्रण किया। लोगों को निकालने के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस की टीम घटना स्थल पर कैंप कर रही है। पटना स्टेशन तक आने वाले सड़कों पर फिलहाल आवागमन को कंट्रोल किया गया है ताकि घटना स्थल पर बेवजह की भीड़ नहीं लगे।
प्रत्यक्षदर्शी स्टाफ रंजन ने बताया कि होटल में गैस सिलेंडर से आग लगी। चाउमिंग व अन्य फास्ट फूड बनाने के लिए नया सिलेंडर बदलने के लिए लाया गया था जो पहले से लीक थी। तभी पहले से जल रही गैस से उसमें भी आग लग गई।। उसके बाद स्टाफ ने तीन कार्बन डाइऑक्साइड का सिलिंडर इस्तेमाल किया। फिर भी नहीं बूझ पाई। उसके बाद वहां मौजूद लोग तेज आवाज लगाते बाहर निकलकर भागे। एक गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि अंदर में 10 से 12 गैस सिलेंडर मौजूद थे।
हादसे को लेकर जीजी होमगार्ड शोभा अहोतकर ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट और पटना पुलिस ने जान बचाने को प्रायरिटी देते हुए काम किया। साथ ही संपत्ति के नुकसान का भी खयाल रखा गया। यह एरिया काफी संकरा है जिससे रेस्क्यू और फायर फाइटिंग में काफी दिक्कत हुई। इस इलाके में डिपार्टमेंट की टीम ने लोगों को आगाह किया लेकिन बात नहीं मानी गई। खासकर होटलों को सावधानी के लिए बार बार अगाह किया गया। अब एक बार फिर फायर ऑडिट की जाएगी और जरूत के अनुसार कार्रवाई भी होगी।
और भी

मल्लिकार्जुन खरगे ने गृहक्षेत्र कलबुर्गी में जनता से भावुक अपील की

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने गृहक्षेत्र कलबुर्गी में जनता से भावुक अपील की है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि भले ही वे आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट न करना चाहते हों, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि मैंने उनके लिए काम किया है तो कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में शामिल हो जाना। जिले के अफजलपुर में एक चुनावी रैली में यह भी कहा कि अगर उन्होंने (लोगों ने) कांग्रेस उम्मीदवार को वोट नहीं दिया तो उन्हें लगेगा कि कलबुर्गी में अब उनके लिए 'कोई जगह' नहीं है।
कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को भाजपा के मौजूदा सांसद उमेश जाधव के खिलाफ कलबुर्गी से मैदान में उतारा है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'अगर आप इस बार (कांग्रेस उम्मीदवार को) अपना वोट देने से चूक गए, तो मैं सोचूंगा कि मेरे लिए यहां कोई जगह नहीं है और मैं आपका दिल नहीं जीत सका।' कांग्रेस नेता ने इस सीट से 2009 और 2014 में चुनाव जीता था लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'आप हमें (कांग्रेस को) वोट दें या नहीं, लेकिन अगर आपको लगता है कि मैंने कलबुर्गी के लिए काम किया है तो कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में जरूर आएं।'
उन्होंने यह भी कहा कि वह भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को 'हराने' के लिए अपनी आखिरी सांस तक राजनीति में बने रहेंगे। खरगे ने जोर देकर कहा, 'मेरा जन्म राजनीति के लिए हुआ है। मैं चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं, लेकिन इस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी आखिरी सांस तक प्रयास करूंगा। मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा।' उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति पद से होती है लेकिन किसी को अपने सिद्धांतों से सेवानिवृत्त नहीं होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को हराने के लिए पैदा हुआ हूं, न कि उनके सामने आत्मसमर्पण करने के लिए।'
उन्होंने उनके साथ मंच साझा करने वाले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को भी उनके सिद्धांतों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'मैं सिद्धरमैया से बार-बार कहता हूं कि आप मुख्यमंत्री या विधायक के रूप में सेवानिवृत्त हो सकते हैं, लेकिन आप तब तक राजनीति से संन्यास नहीं ले सकते जब तक आप भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को नहीं हरा देते।'
और भी

भारतीय वायुसेना का UAV विमान क्रैश, मचा हड़कंप

  • कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर भारतीय वायुसेना के विमान के क्रैश होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है. हालांकि फिलहाल जांच के बाद ही असली कारणों की जानकारी मिल पाएगी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के साथ-साथ वायु सेना के भी अधिकारी मौके पहुंच गए. इस दौरान स्थानीय लोगों की भी भीड़ एकत्र हो गई. इस हादसे पर आईएएफ ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है। विमान क्रैश की जानकारी भारतीय वासुसेना ने एक्स पर दी। बता दें कि वायुसेना के टोही विमान आसमान से जासूसी गतिविधियों पर नजर रखने का काम करता है.
जैसलमेर के पिथला गांव के ऊपर से गुजर रहे इस विमान के क्रैश होने पर जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके की आवाज से ही आस-पास के इलाके के ग्रामीण डर गए. हादसे का पता लगते ही हर कोई घटना स्थल की तरफ भागने लगा. वहीं से लोगों ने संबंधित लोगों को सूचना भी की. प्रशासन के साथ वायु सेना का दस्ता भी मौके पहुंचा. फिलहाल घटना वाले इलाके को सेना ने अपने कब्जे में लिया है.
क्या है टोही विमान की खासियत-
गमीमत यह रही कि इस विमान हादसे में को जनहानि नहीं हुई है. दरअसल वायुसेना के टोही विमान में कोई पायलट मौजूद नहीं रहता है. इस विमान को रिमोट के जरिए संचालित किया जाता है. खास तौर पर सीमावर्ती इलाकों में इस तरह के विमानों को तैनात किया जाता है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके. टोही विमान के जरिए सेना बॉर्डर इलाकों पर निगरानी का काम भी करती है.
 
और भी

दिल्ली की तिहाड़ जेल में दो गुटों में झड़प, चार कैदी घायल

नई दिल्ली। एक संदिग्ध गैंगवार और जेल के अंदर वर्चस्व की लड़ाई में दिल्ली तिहाड़ की जेल नंबर 3 के अंदर कैदियों के दो समूह आपस में भिड़ गए। इस झड़प में चार कैदी घायल हो गए।
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस ने घटना के संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, घायल अलग-अलग समूहों से थे। हमले का कारण जेल के अंदर वर्चस्व स्थापित करना था। अधिकारी ने कहा, "घायलों को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।"
और भी

BSF और पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

  • चीन में बना ड्रोन खेत से बरामद
पंजाब। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर बुधवार शाम को पंजाब के तरनतारन जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गांव खेमकरण से सटे एक खेत से ड्रोन बरामद किया है. इसकी जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है.
24 अप्रैल 2024 को, तरनतारन जिले के सीमावर्ती इलाके में एक ड्रोन की मौजूदगी के बारे में बीएसएफ को खूफिया सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर, पंजाब पुलिस के साथ बीएसएफ सैनिकों द्वारा संदिग्ध क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था.
बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है. बीएसएफ ने आधिकारिक बयान में कहा, सर्च ऑपरेशन के दौरान, शाम को 7 बजे तरनतारन के गांव खेमकरण से सटे खते में ट्रूप को सफलतापूर्वक ड्रोन मिला. सूत्रों से मिली जानकारी, बीएसएफ और पंजाब पुलिस के समन्वित प्रयासों से सीमा पार से एक और अवैध ड्रोन सफलतापूर्वक बरामद हुआ है.
और भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रैली

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले मध्यप्रदेश के मुरैना में एसएएफ ग्राउंड में "विजय संकल्प रैली" को संबोधित करेंगे। दोपहर उनका उत्तर प्रदेश के आगरा में कोठी मीना बाजार में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा की संयुक्त महा जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
इसके बाद वह लोकसभा आंवला के सैनिक पड़ाव आलमपुर जाफराबाद, देवचरा में प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के समर्थन में बदायूं और आंवला लोकसभा की संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पीएम शाम को शाहजहांपुर में प्रस्तावित विशाल जनसभा के लिए बरेली मोड़ स्थित मोदी ग्राउण्ड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद वो भारतीय विद्यापीठ इण्टर कॉलेज, कस्बा राजपुर, कानपुर देहात में लोकसभा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के सोनीपेट मे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद बोलांगीर संसदीय क्षेत्र के तहत पश्चिमी ओडिशा के सोनपुर शहर में शाम चार बजे एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम भुवनेश्वर में होगा जहां वह वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 13 मई से 1 जून तक चार चरणों में होने हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जसवंतनगर में रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में नामांकन जनसभा में शामिल होंगे।
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद लालगंज से पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी इंदु चौधरी के समर्थन में जनता सहयोग अन्तर कॉलेज, गोसाई बाजार, लालगंज, आज़मगढ़ में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल तेलंगाना की करीमनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय कुमार बंदी के नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ रहेंगे। कांग्रेस के सचिन पायलट मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष भाई उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ उज्जैन, मंदसौर एवं देवास जिलों का संयुक्त दौरा करेंगे। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम का लोकसभा चुनाव में यह पहला एमपी दौरा होगा। उज्जैन और मंदसौर में वह कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से दोपहर 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पहले पार्टी ने यहां से तेज प्रताप यादव को उमीदवार बनाया था, लेकिन 48 घंटे के भीतर उन्हें हटाया गया। स्वामी प्रसाद मौर्य 25 अप्रैल को कुशीनगर में कुशीनगर जनसम्पर्क कार्यक्रम/भ्रमण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
और भी

आपातकालीन खरीद शक्तियां सेना को खुद को आधुनिक बनाने में मदद करती हैं : सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

नई दिल्ली (एएनआई)। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बुधवार को कहा कि सरकार द्वारा दी गई आपातकालीन खरीद शक्तियों ने बल को खुद को आधुनिक बनाने में मदद की है। जनरल मनोज पांडे मानेकशॉ सेंटर में सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज द्वारा आयोजित "प्रौद्योगिकी अवशोषण का वर्ष- सैनिकों को सशक्त बनाना" विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। जनरल मनोज पांडे ने केंद्र द्वारा आयोजित एक सेमिनार में कहा, "चार चरणों में सरकार द्वारा दी गई आपातकालीन खरीद शक्तियों ने हमें इसके तहत हस्ताक्षरित 18,000 करोड़ रुपये के अनुबंधों के साथ खुद को आधुनिक बनाने में मदद की है। इन उपकरणों का उपयोग अब सीमा पर किया जा रहा है।" भूमि युद्ध अध्ययन (पंजे), यहाँ। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर, बिग डेटा एनालिटिक्स और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर जैसी प्रौद्योगिकियों के प्रभाव को देखते हुए, बल के पुनर्गठन और पुनर्गठन में संज्ञानात्मक डोमेन का महत्व कई गुना बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर, बिग डेटा एनालिटिक्स और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध जैसी प्रौद्योगिकियों के प्रभाव को देखते हुए, संज्ञानात्मक डोमेन का महत्व कई गुना बढ़ रहा है।"
सेना प्रमुख ने कहा कि गतिशीलता और सुरक्षा में सुधार की दिशा में, खरीद में लाइट स्ट्राइक वाहन, लाइट स्पेशलिस्ट वाहन और बुलेट प्रूफ जैकेट शामिल हैं। उन्होंने कहा, "गतिशीलता और सुरक्षा में सुधार की दिशा में, खरीद में लाइट स्ट्राइक वाहन, लाइट स्पेशलिस्ट वाहन और बुलेट प्रूफ जैकेट शामिल हैं। सीमा निगरानी प्रणालियों और नैनो ड्रोन के माध्यम से युद्धक्षेत्र स्थितिजन्य जागरूकता बढ़ाई जा रही है।" उन्होंने कहा, "हमारे पास लक्ष्य प्राप्ति और सटीक फायर के लिए स्वार्म ड्रोन, लोइटर म्यूनिशन और 155 मिमी एमजीएस, टीजीएस, के9 वज्र और एटीएजीएस जैसे नए आर्टिलरी प्लेटफॉर्म हैं। नई पीढ़ी के म्यूनिशन में 155 मिमी टर्मिनली गाइडेड म्यूनिशन और कैनिस्टर लॉन्च्ड म्यूनिशन शामिल हैं।" उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की स्वदेशी खरीद में हल्के वाहन और बल्क प्रूफ जैकेट शामिल हैं।
उन्होंने कहा, "नाइट विजन उपकरणों के जरिए भारतीय सैनिकों की रात में लड़ने की क्षमता बढ़ाई जा रही है और संचार प्रणालियों में भी सुधार किया जा रहा है।" इससे पहले 23 अप्रैल को, जनरल पांडे ने 'हार्ड पावर - आत्मनिर्भरता के माध्यम से बलों का आधुनिकीकरण' विषय पर एआईएमए के 9वें राष्ट्रीय नेतृत्व कॉन्क्लेव में मुख्य भाषण दिया था। सीओएएस ने एक आत्मनिर्भर, तकनीक-सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बल के निर्माण के लिए भारतीय सेना में चल रही परिवर्तनकारी पहलों पर प्रकाश डाला, जो उभरते भारत की आकांक्षाओं, लक्ष्यों और उद्देश्यों को साकार करने में योगदान देगा। (एएनआई)
और भी

अमित शाह ने "विरासत कर" सुझाव पर कांग्रेस पर साधा निशाना

कोच्चि (एएनआई) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की कानून की तरह विरासत कर की वकालत करने वाली टिप्पणी के बाद, पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो गई है. एएनआई से बात करते हुए, अमित शाह ने कहा, "सैम पित्रोदा की टिप्पणी के बाद, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। सबसे पहले, उनके घोषणापत्र में 'सर्वेक्षण' का उल्लेख, मनमोहन सिंह का पुराना बयान जो कांग्रेस की विरासत है- कि अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार है।" देश के संसाधनों पर, और अब सैम पित्रोदा की संयुक्त राज्य अमेरिका का हवाला देते हुए टिप्पणी कि धन के वितरण पर विचार-विमर्श होना चाहिए... 55% धन सरकार की संपत्ति में जाता है।'' उन्होंने आगे कहा, ''अब जब पी.एम मोदी ने इस मुद्दे को उठाया, राहुल गांधी , सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर है कि यह उनका मकसद कभी नहीं था, लेकिन आज सैम पित्रोदा के बयान ने कांग्रेस के मकसद को देश के सामने स्पष्ट कर दिया है देश के लोगों की निजी संपत्ति, इसे सरकारी संपत्ति में डालें और यूपीए के शासनकाल के दौरान निर्णय के अनुसार वितरित करें।”
गृह मंत्री ने यह भी मांग की कि कांग्रेस को या तो पीछे हट जाना चाहिए या स्वीकार करना चाहिए कि धन बांटना उनका इरादा है। उन्होंने कहा, " कांग्रेस को या तो इसे अपने घोषणापत्र से वापस लेना चाहिए या स्वीकार करना चाहिए कि यह वास्तव में उनकी मंशा है... मैं चाहता हूं कि लोग सैम पित्रोदा के बयान को गंभीरता से लें। उनकी मंशा अब खुले में है, इसका संज्ञान लोगों को लेना चाहिए।" ...'' इससे पहले, धन पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका में प्रचलित विरासत कर की अवधारणा के बारे में बात की और कहा कि ये जारी किए गए हैं जिन पर चर्चा करने की आवश्यकता होगी। "अमेरिका में, एक विरासत कर है। यदि किसी के पास 100 मिलियन अमरीकी डालर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45% अपने बच्चों को हस्तांतरित कर सकता है, 55% सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। यह एक दिलचस्प कानून है।
यह आपको बताता है आपकी पीढ़ी ने संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, आधी, जो मुझे उचित लगता है,'' पित्रोदा ने कहा था। टिप्पणियों के विवाद में घिरने के बाद पित्रोदा ने इस मुद्दे को कमतर करने की कोशिश करते हुए कहा कि उन्होंने उदाहरण के तौर पर केवल अमेरिका में विरासत कर का हवाला दिया था। "किसने कहा कि 55% छीन लिया जाएगा? किसने कहा कि भारत में ऐसा कुछ किया जाना चाहिए? भाजपा क्यों है।" और मीडिया दहशत में? मैंने टीवी पर अपनी सामान्य बातचीत में केवल एक उदाहरण के तौर पर अमेरिका में अमेरिकी विरासत कर का उल्लेख किया था। क्या मैं तथ्यों का उल्लेख नहीं कर सकता? मैंने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर लोगों को चर्चा और बहस करनी होगी। इसका कांग्रेस सहित किसी भी पार्टी की नीति से कोई लेना-देना नहीं है,'' पित्रोदा ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा। कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर पित्रोदा की टिप्पणियों से खुद को यह कहते हुए दूर कर लिया है कि वे हर समय पार्टी के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। (एएनआई)
और भी

'सैम पित्रोदा के विचार कांग्रेस के नहीं, पीएम मोदी बौखला गए' : जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि विरासत कर कानून पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पार्टी के रुख को प्रतिबिंबित नहीं करती है। पार्टी लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अपने "खराब प्रदर्शन" के कारण जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। सैम पित्रोदा ने धन पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए अमेरिका में प्रचलित विरासत कर की अवधारणा के बारे में बात की और कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा की आवश्यकता होगी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। सैम पित्रोदा की टिप्पणी से दूरी बनाते हुए, जयराम रमेश ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "यह वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक हताश और जानबूझकर की गई कोशिश है। बीजेपी ने चरण 1 में बहुत खराब प्रदर्शन किया है। यह बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं करने जा रही है।" चरण 2 में ठीक है। भाजपा को बहुमत नहीं मिल रहा है। भारत गठबंधन को स्पष्ट और ठोस बहुमत मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री का अभियान अब जहर से भरा हुआ है पित्रोदा का कहना है कि ये श्री पित्रोदा के विचार हैं, ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं।” जयराम रमेश, जो कांग्रेस महासचिव (संचार) भी हैं, ने आगे कहा कि पित्रोदा अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं और विषय को सनसनीखेज बनाने की आवश्यकता नहीं है।

जयराम रमेश ने कहा, "सैम पित्रोदा उन मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते हैं जिन्हें वे महत्वपूर्ण मानते हैं, बहुत स्वतंत्र रूप से। इस विशेष मुद्दे पर भी वह कांग्रेस की आधिकारिक स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं कर रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि जो हो रहा है, वह यह है कि उनकी टिप्पणियों को संदर्भ से अलग कर दिया गया है और वे पीएम के जानबूझकर, शरारती और दुर्भावनापूर्ण, जहर भरे अभियान से ध्यान भटकाने के लिए इसे सनसनीखेज बनाया जा रहा है।” इस मामले पर बोलते हुए, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने दावा किया कि भारत गुट पुनर्वितरण नीति के अपने विचार के अनुसार लोगों की विरासत छीन लेगा।
जयराम रमेश ने कहा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री तिरु नरेंद्र मोदी ने क्या किया? अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया, किंतु-परंतु को हटा दिया और कश्मीर में महिलाओं को विरासत पर अधिकार दिया। भारतीय गठबंधन क्या करने की योजना बना रहा है? विरासत कर के रूप में विरासत के मूल्य का 50 प्रतिशत वसूल करें। जो भी हो जो बचा है उसका मूल्यांकन किया जाएगा और पुनर्वितरण नीति के अनुसार उसे बलपूर्वक छीन लिया जाएगा।'' विरासत कर जैसे कानून से पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो गई है।
टिप्पणियों के विवाद में घिरने के बाद पित्रोदा ने इस मुद्दे को कमतर करने की कोशिश करते हुए कहा कि उन्होंने उदाहरण के तौर पर केवल अमेरिका में विरासत कर का हवाला दिया था। "किसने कहा कि 55 फीसदी वापस ले लिया जाएगा? किसने कहा कि भारत में ऐसा कुछ किया जाना चाहिए? भाजपा और मीडिया क्यों घबरा गए हैं? मैंने टीवी पर अपनी सामान्य बातचीत में केवल एक उदाहरण के रूप में अमेरिका में अमेरिकी विरासत कर का उल्लेख किया था। क्या मैं तथ्यों का उल्लेख नहीं कर सकता? मैंने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर लोगों को चर्चा और बहस करनी होगी। इसका कांग्रेस सहित किसी भी पार्टी की नीति से कोई लेना-देना नहीं है।''
और भी

सैम पित्रोदा से कांग्रेस ने किया किनारा, कहा- उनके विचार कांग्रेस के विचार नहीं

नई दिल्‍ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स पर बयान दिया है। चुनावी मौसम में इस मुद्दे पर पहले ही विवाद हो रहा है। सैम के ताजा बयान पर चौतरफा हमला शुरू हो गया है। कांग्रेस ने सैम पित्रोदा से किनारा कर लिया है।
पार्टी का कहना है कि ऐसा नहीं है कि पित्रोदा के विचार हमेशा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को दर्शाते हैं। कई बार उनके विचार कांग्रेस पार्टी के विचार नहीं होते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था कि अगर उनकी सरकार आई तो वित्तीय और संस्थानिक सर्वे कराएंगे। हम ये पता लगाएंगे कि देश की दौलत किसके पास है। इसके बाद हम ऐतिहासिक कदम उठाएंगे। हम क्रांतिकारी कदम उठाते हुए ये सुनिश्चित करेंगे कि आपका अधिकार आपको मिले।
उनके इस बयान पर सैम पित्रोदा ने अमेरिका के विरासत टैक्स का जिक्र किया। पित्रोदा के मुताबिक अमेरिका में 55 फीसदी विरासत टैक्स लगता है। सरकार 55 फीसदी हिस्सा ले लेती है। उन्होंने कहा कि संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसके मरने के बाद 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को और 55 फीसदी पर सरकार का अधिकार होता है।
उन्होंने कहा कि भारत में ऐसा कानून नहीं है। ऐसे मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम ऐसी नीतियों की बात कर रहे हैं, जो लोगों के हित में हो न कि सिर्फ अमीरों के हित में। हालांकि इसके साथ ही सैम पित्रोदा ने कहा है कि राहुल या कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में अमीरों की संपत्ति बांटने की कोई भी बात नहीं कही है। यह कहा गया है कि कांग्रेस ऐसी पॉलिसी बनाएगी, जिससे संपत्ति का समान वितरण होगा।
सैम पित्रोदा के इस बयान से कांग्रेस ने अपने आप को अलग कर लिया है। इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा पित्रोदा के विचार हमेशा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार को नहीं दर्शाते हैं। कई बार उनके जो विचार होते हैं वह कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं होते हैं।
रमेश ने कहा कि उनकी टिप्पणियों को सनसनीखेज बनाना और उन्हें संदर्भ से बाहर करना भाजपा के दुर्भावनापूर्ण और शरारती चुनाव अभियान से ध्यान हटाने का जानबूझकर किया गया हताश प्रयास है। यह प्रयास केवल झूठ और अधिक झूठ पर आधारित है।
जयराम रमेश ने कहा कि सैम पित्रोदा मेरे सहित दुनिया भर में कई लोगों के गुरु, मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक रहे हैं। उन्होंने भारत के विकास में असंख्य, स्थायी योगदान दिया है। वह इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। पित्रोदा उन मुद्दों पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं जिनके बारे में वे दृढ़ता से महसूस करते हैं। निश्चित रूप से, लोकतंत्र में एक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विचारों पर चर्चा करने, व्यक्त करने और बहस करने के लिए स्वतंत्र है। कांग्रेस का कहना है कि सैम पित्रोदा का हर विचार कांग्रेस का आधिकारिक विचार नहीं है।
और भी
Previous123456789...242243Next

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh