झूठा-सच

संस्कृति मंत्री भगत करेंगे नाइजीरिया नर्तक दल का स्वागत

झूठा सच रायपुर:- प्रदेश में होने वाली आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आदिवासी नर्तक दलों का आगमन शुरू हो गया है। आज नाइजीरिया से पहुंचे वाले नर्तक दल का स्वागत प्रदेश के सांस्कृतिक मंत्री अमरजीत सिंह भगत एयरपोर्ट पहुंचकर करेंगे।
और भी

लोकवाणी में इस बार का विषय होगा उद्यमिता और जनसशक्तिकरण

झूठा सच रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 अक्टूबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं।

 

 

और भी

गुरूद्वारा समिति का पार्षद अंसारी ने किया सम्मान

झूठा सच रायपुर:- तेलीबांधा मरीन ड्राइव स्थित गुरुद्वारा में धन-धन बाबा बुड्ढा साहिब जी के जन्मदिवस के आयोजन में गुरुद्वारा समिति द्वारा शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।  इस उपलक्ष्य पर नगर निगम के पार्षद एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कामरान अंसारी ने कीर्तन दरबार में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कामरान अंसारी ने सभी को बधाई देते हुए समस्त गुरुद्वारा समिति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
और भी

नगर निगम के पार्षद कामरान अंसारी ने डामरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

झूठा सच @ रायपुर :-  राजधानी में मानसून के दौरान शहर के कई वार्डों की सडकें बेहाल हो गयी हैं | ऐसे में नगर निगम के अंतर्गत आने वाले  लाल बहुदुर शास्त्री वार्ड 34 के पार्षद कामरान अंसारी ने इस बदहाल व्यवस्था को देखते हुए डामरीकरण का निर्देश दिया था | वही रविवार को पार्षद स्वयं उपस्थित होकर शांति नगर मधुपिल्ले चौक और एकता हॉस्पिटल, शांति नगर कन्या शाला क्षेत्र में हो रहे डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया |   




 
और भी

आरोग्य भारतीय का दो दिवसीय, स्वास्थ्य चिंतन चर्चा कल से

झूठा सच @ रायपुर :-  आरोग्य भारतीय रायपुर मे ,दो दिवसीय, स्वास्थ्य के प्रति  जागरूकता लाने चिंतन, चर्चा का आयोजन किया गया है।आरोग्य भारती के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भावसार जी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनील जोशी जी एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ. राकेश पंडित जी रायपुर पहुंच चुके हैं। ज्ञात हो 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी। जो प्रातः 9:00 बजे से शुरू होकर सायं काल 7:00 बजे तक चलेगी। जिसमें अगले वर्ष के लिए रणनीति विशेषकर स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में आरोग्य भारतीय समाज में किस प्रकार योगदान कर सकती है इसकी योजनाएं बनाएंगे।

अखिल भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मुख्य बैठक 23 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे से उद्घाटन सत्र के साथ प्रारंभ होकर 24 अक्टूबर को सायं काल 5:00 बजे तक रहेगी। करो ना कॉल खंड में देशभर में हुए कार्यों की जानकारी, आगामी वर्ष में किन-किन विषयों पर प्रभावी रूप से काम करना है इसके लिए मार्गदर्शन जैसे- कुपोषण, पर्यावरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति में आए हुए आरोग्य भारती से संबंधित विषय और 25 वीं वर्षगांठ पर होने वाले आयोजनों के लिए चिंतन, चर्चा और निर्णय होंगे। देश के सभी राज्यों से चयनित प्रतिनिधि आमंत्रित किए गए हैं। लगभग सभी राज्यों से प्रतिनिधियों के उपस्थित रहने का अनुमान है।
 

 

और भी

VIDEO : भूपेश ले रहे आईजी एसपी की क्लास

झूठा सच @ रायपुर:-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षक ओं की जोरदार क्लास लेंगे गौरतलब है कि गत दिवस उन्होंने कलेक्टरों को कानून व्यवस्था कायम करने का पाठ पढ़ाया था आज वही लेसन जिला पुलिस को भी पढ़ा सकते हैं।स्थानीय सर्किट हाउस में डीएम और एसपी की बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आरंभ हो गई है। इस बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी प्रमुख रूप से उपस्थित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ प्रदेश के डीजीपी डीएम अवस्थी के साथ तमाम पुलिस अधीक्षक व संभाग आईजी का रायपुर सर्किट हाउस में ले रहे हैं बैठक..

बैठक में रमन सिंह के पिछले 10 सालों के काम कार्ड व कानून व्यवस्था का करेंगे समीक्षा... इसके साथ ही प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भी बैठक में होगी विशेष चर्चा वहीं नक्सल समस्याओं को लेकर भी इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

                        
और भी

VIDEO : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस उतरे सड़क पर, किया अनुठा प्रदर्शन

झूठा सच @ रायपुर:- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखा गया, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी एवं रायपुर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा के नेतृत्व में तेलीबांधा तालाब स्थित जय जवान पेट्रोल पंप में युंका कार्यकर्ता नोटों की थाल और नारियल अगरबत्ती लेकर पहुंचे और पेट्रोल भरवा रहे नागरिकों की नजर उतार कर, उनकी पूजा करते हुए उन्हें नारियल देकर सम्मानित किया। 

 
                                   
                                 
 
मीडिया से बात करते हुए कोको पाढ़ी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान की  ऊंचाइयों को पार कर अंतरिक्ष की ओर अग्रसर है, हालात इतने बुरे हैं कि हवाईजहाज का ईंधन भी आज पेट्रोल और डीजल से सस्ता हो चुका है। देश की जनता से मोदी सरकार के इस भद्दे मज़ाक के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने हेतु छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज सभी जिला और विधानसभा मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किए गए हैं जो आगे भी जारी रहेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी महासचिव अशरफ हुसैन, गुलजेब अहमद, प्रदेश प्रवक्ता अंशुल पांडे, आयुष पांडेय, विपुल चौबे, रोशन खान, मिहिर सोनी, आशीष, विशाल राजनी, आदि उपस्थित थे।

 

 

 

और भी

झूठा सच पाक्षिक समाचार पत्र और वेबपोर्टल jhuthasach.com की ओर से देश और प्रदेशवासियों को ईद-मिलादुन्नबी और शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

झूठा सच @ रायपुर :-  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित झूठा सच पाक्षिक समाचार पत्र और वेबपोर्टल jhuthasach.com की ओर से देश और प्रदेशवासियों को ईद-मिलादुन्नबी और शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं |

और भी

4 दिवसीय रामलीला का हुआ समापन

झूठा सच @ रायपुर:- राजधानी रायपुर शहर से लगे दलदल सिवनी में श्री रामलीला मंडली के द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया। ये विगत 86 वर्षो से आयोजित होते आ रहे है। यह परम्परा इस वर्ष 4 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें सीता हरण, शबरी आश्रम, लंका दहन, अहिरावण वध का लीला प्रस्तुत किया गया। रामलीला देखने समस्त वार्डवासी हजारों की संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिए। पांचवे दिन दशहरा मैदान में अहिरावण व कुम्भकर्ण का पुतला दहन किया गया। बता दे रामलीला में कई ऐसे पात्रगण है जो विगत 24 से 65 वर्षों तक अपनी सेवा देते आ रहे है। जिसमें मुख्य रूप से रामलीला मंडली में कृपालु धीवर जिन्होंने प्रतिवर्ष दर्शकों को हंसाने गुदगुदाने, रोचक से भरने, उत्साह लाने का काम करते है ये 65 वर्षो से जोकर का रोल निभा रहे है। वहीं राम दल में राम के पात्र में डॉक्टर लीलाधर साहू, लक्ष्मण के पात्र में विजय पटेल, हनुमान के पात्र में श्रवण निर्मलकर, सुग्रीव के पात्र में किसन पटेल, विभीषण के पात्र में मनहरण पटेल, जामवंत के पात्र में लक्ष्मी साहू, अंगद के पात्र में अजित, नल-नील के पात्र में हिमांशु, थानेश्वर ने रोल अदा किया।
वही रावण दल में बेबाकी से अपनी कला के मध्यम से लोगों का दिल जीतने वाले रावण के पात्र में मुकुंद रंगेल व कुम्भकरण के पात्र में महासिंग पटेल, मेघनाथ के पात्र में जीवन धीवर ने रोल अदा किया।

 

 

और भी

विधायक प्रकाश नायक ने परिवार के साथ की माँ जगदम्बे की आराधना

 

  •  विधायक प्रकाश नायक महाआरती में हुए शामिल,क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 
रायगढ़/सत्यजीत घोष :- शारदीय क्वांर नवरात्रि के नवमीं को रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश शक्राजीत नायक अपनी धर्मपत्नी सुषमा नायक व भाई जिला पंचायत सदस्य कैलाश शक्राजीत नायक के साथ सरिया के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा पंडालों में माँ जगदम्बे की विधिवत पूजा अर्चना व आरती कर क्षेत्रवासियों के सुख-शांति समृद्धि व कोरोना से बचाव के लिए प्रार्थना की। विधायक प्रकाश नायक सरिया में आयोजित दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन के लिए गुरुवार शाम को पहुँचे थे।यहाँ वें अपने परिवार के साथ दुर्गा पंडालों में माता की विशेष रूप से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता के खुशहाली के लिए दुआ माँगी।इसके पूर्व विधायक ने पुसौर क्षेत्र के ग्राम मल्दा,बड़े हल्दी,कोड़पाली तथा सरिया क्षेत्र के ग्राम बोन्दा,कटंगपाली,साल्हेओना,बिलाईगढ़,गोबरसिंघा,पंचधार सहित आसपास के कई गाँव में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए।इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि हेमलाल साव,युवा नेता किरण पंडा सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व दुर्गा पूजा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
और भी

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के सांसद की सोशल जस्टिस एण्ड एपावमेंट स्टेडिंग कमेटी के सदस्य बनाने पर दी शुभकामनाएं

झुठा सच @ रायपुर :- कांग्रेस की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के सांसद की सोशल जस्टिस एण्ड एपावमेंट स्टेडिंग कमेटी के सदस्य बनाने पर रायपुर नगर निगम के पार्षद ,लाल बहुदुर शास्त्री वार्ड के पार्षद और शहर जिला काँग्रेस कमेटी के महामंत्री कामरान अंसारी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

और भी

जोगी बिठाई की रस्म से बस्तर दशहरा की शुरूआत

झूठा सच @ रायपुर:- सुप्रसिद्ध बस्तर के शाही दशहरा में काछीनगादी के बाद जोगी बिठाई सबसे महत्वपूर्ण रस्म मानी जाती है। इस दिन कलश स्थापना पर माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर पूरे 10 दिनों तक मनाए जाने वाले बस्तर दशहरे की शुरूआत होती है। सिरासार भवन में जोगी बिठाई का आयोजन किया जाता है। लगभग 600 साल पुराने इस परंपरा को दशहरे के अवसर पर लगातार निभाया जा रहा है। आमावाल और पराली गांव के लोग ही जोगी बिठाई की रस्म में जोगी बनते है। जोगी बनने वाला व्यक्ति 9 दिनों तक लगातार एक ही स्थान पर योगासन में बैठा रहता है। ताकि दशहरे का उत्सव निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके। जोगी बिठाते समय पहले बकरा काटा जाया करता था। लेकिन अब मंगूर मछली काटने का रिवाज है। ऐसी मान्यता है कि जोगी के तप से देवी प्रसन्न होती है और दशहरे का कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होता है।
और भी

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित हुआ इंडक्शन कार्यक्रम

झूठा सच @ रायपुर:- गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी रोड रायपुर में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गिरीश कांत पांडे कुलसचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रहे। शासी निकाय के अध्यक्ष अजय तिवारी जी तथा श्रीमती शोभा खंडेलवाल एवं श्री आर के गुप्ता जी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या गुप्ता ने प्रथम वर्ष की छात्राओं को महाविद्यालय के नियम एवं अनुशासन की जानकारी देते हुए यह बताया कि छात्र जीवन में कॉलेज का प्रथम वर्ष बहुत महत्वपूर्ण होता है। यहीं से उनके आगे आने वाले जीवन की नींव बनती है। डॉ पांडे ने छात्राओं को बताया कि नो कॉलेज नो नॉलेज यह बात एकदम सही है। महाविद्यालय ही वह जगह है जहां से छात्राएं अपने जीवन के व्यावहारिक पहलुओं को समझते हुए अपने लिए नई दिशा निश्चित कर सकती हैं। अजय तिवारी जी ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ सीमा चंद्राकर ने बहुत ही अच्छे तरीके से किया।
और भी

राम की शरण में भूपेश तो मां की शरण में पहुंच मरकाम

 झूठा सच @ रायपुर:- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम की शरण में जाकर कल माता कौशल्या की जन्म भूमि को नमन किया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम भी छत्तीसगढ़ की अधिधात्री मां दंतेश्वरी की शरण में पहुंचे और दोनों ने ही प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए नवरात्रि पर्व की शुरूआत की।

और भी

झूठा सच पाक्षिक समाचार पत्र और वेबपोर्टल jhuthasach.com की ओर से देश और प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

झूठा सच@रायपुर :-  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित झूठा सच पाक्षिक समाचार पत्र और वेबपोर्टल jhuthasach.com की ओर से देश और प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं |

और भी

सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल- रमेश वर्ल्यानी

झूठा सच @ रायपुर:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी ने कहा कि जी.एस.टी क्षतिपूर्ति की राशि देने की जवाबदेही केंद्र सरकार की है, क्योंकि जी.एस.टी लागू करते समय ही केंद्र सरकार ने इसकी गारंटी ली थी। जी.एस.टी कौंसिल का इससे कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन वित्तमंत्री अपनी जवाबदेही से बचने के लिए कौंसिल की आड़ ले रही है। उन्होंने कहा कि आज भी छत्तीसगढ़ को जी.एस.टी क्षतिपूर्ति बकाया राशि 2262 करोड़ रूपये केंद्र से लेना है जिसमें से 887 करोड़ रूपया एक साल पुराना बकाया है। केंद्रीय करों की राशि दिए जाने पर उन्होंने कहा कि देश के संविधान में केंद्र-राज्यों के बीच केंद्रीय करों के बंटवारे को लेकर स्पष्ट व्यवस्था निर्धारित है। जिसके अनुसार संघीय व्यवस्था में केंद्रीय करों में 42 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को दिया जाना है। लेकिन मोदी सरकार ने केंद्रीय करों के हिस्से में भी कटौती करने की नियत से इसे सेस में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। गत वर्ष के बजट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, खाद्य तेल तथा अन्य वस्तुओं पर लगने वाले केंद्रीय करों को सेस में डाल दिया। इससे छत्तीसगढ़ को मिलने वाले राजस्व में 1500 करोड़ रू. का नुकसान हुआ।
आज पेट्रोल-डीजल 100 रू. के पार हो गया है। इसका एकमात्र कारण केंद्र की एक्साइज ड्यूटी में मनमाने ढंग से बढ़ोत्तरी है। वर्ष 2014 में जब मोदी सरकार ने सत्ता संभाली, उस वक्त अंतर्राष्ट्रीय बाजार में  कू्रड ऑयल की कीमत गिरकर 44 डॉलर प्रति बैरल तक पहुॅंच गई थी। यू.पी.ए के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समय पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी रू. 9.48 तथा डीजल पर रू. 3.56 था जो मोदी राज में बढ़कर पेट्रोल एवं डीजल पर 33 रू. हो गयी है।
और भी

VIDEO : कवर्धा जल रहा है सरकार को चिंता नहीं - कौशिक

झूठा सच @ रायपुर:- नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कवर्धा में हुई घटना को लेकर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में कवर्धा जल रहा है और सरकार को कोई चिंता नहीं है। वह नेतागिरी करने के लिए बाहर जा सकते है। लेकिन घर में लगी आग की उन्हें कोई चिंता नहीं है। शीघ्र ही कवर्धा के हालात जानने के लिए वहां भाजपा के कुछ नेताओं के साथ में भी जा रहा हूं। ताकि वहां कि वस्तु स्थिति की जानकारी मिल सके।
 
                                              

 

 

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में ग्रीन एक्शन वीक अभियान की शुरुआत

  वैश्विक स्तर पर ग्रीन एक्शन वीक अभियान

झूठा सच @ रायपुर :-  ग्रीन एक्शन वीक कट्स इंटरनेशनल जयपुर द्वारा आज से 10 अक्टूबर तक 12 राज्यों में 12 सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर सतत उपभोग पर महामारी के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के उद्देश्य से ग्रीन एक्शन वीक मनाया जा रहा है | यह अभियान हर साल अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है |वैश्विक स्तर पर ग्रीन एक्शन वीक अभियान, स्वीडिश सोसाइटी फॉर नेचर कंजर्वेशन (एसएसएनसी) के द्वारा चलाया जा रहा है जिसे भारत में कट्स के सहयोग से संचालित किया जा रहा है | पुरे विश्व में स्थायी खपत को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान चलाया जाता है इसमें अफ्रीका, एशिया, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका के 40 देशों में लगभग 60 संगठन 2021 में अभियान में भाग ले रहे हैं, इसे वैश्विक अभियान के रूप में जाना जाता है । भारत में CUTS इंटरनेशनल का मुख्यालय जयपुर राजस्थान में स्थित है वैश्विक उपभोक्ता वकालत के लिए कार्य करता है |  

अभियान का विषय  का विषय "साझा समुदाय" 2021 है। वर्ष 2018 से अभियान ने साझा करने और सहयोग की संस्कृतियों को प्रोत्साहित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। इस वर्ष अभियान केन्द्रित होगा जो वस्तुओं और सेवाओं का स्थाई खपत व टिकाऊ पहुँच स्थापित कर सके | “इस साल का अभियान महामारी के संदर्भ में देखा जा रहा है, जिसका स्थायी खपत पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। महामारी के कारण प्लास्टिक की खपत में जबरदस्त वृद्धि हुई थी; मास्क, दस्ताने, फेस शील्ड, पीपीई किट, सैनिटाइजर बोतल आदि के बढ़ते उपयोग के कारण भारत में सिंगल-यूज प्लास्टिक ने बड़ी वापसी की है। चूंकि काम और शिक्षा ऑनलाइन हो गई है इसलिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग तेजी से बढ़ा, लैपटॉप की बिक्री में वृद्धि हुई। केरल राज्य में ही 400 प्रतिशत और राजस्थान में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई जिसके कारण एक अनुमान है कि भारत 2021 तक 5.2 मिलियन टन ई-कचरा उत्पन्न करेगा। सार्वजनिक परिवहन की कमी और शारीरिक दूरी के मानदंडों के कारण निजी वाहनों का उपयोग पूर्व महामारी के स्तर से अधिक हो गया। जैविक उत्पादों के उत्पादन और खपत में 70-80% की वृद्धि हुई है, क्योंकि उपभोक्ता प्रतिरक्षा को वायरस से लड़ने के लिए बेहतर मानते हैं।

कट्स इंटरनेशनल के निदेशक जॉर्ज चेरियन ने कहा कि इस साल अभियान इनमें से कुछ मुद्दों को पर केंद्रित होगा। CUTS इंटरनेशनल जीएडब्ल्यू अभियान के संचालन के लिए 12 राज्यों में 12 संगठनों के साथ भागीदारी और समर्थन कर रहा है, वे राज्य हैं: राजस्थान के अलावा आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। यह स्थायी खपत पर काम करने वाले संगठनों का एक नेटवर्क बनाने में मदद करेगा और वसूली योजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए सामूहिक वकालत को मजबूत करेगा जो मौजूदा रुझानों को उलट देगा और खपत पैटर्न को अधिक टिकाऊ भविष्य की ओर बदल देगा, चेरियन ने कहा। छत्तीसगढ़ में यह अभियान अनमोल फाउंडेशन रायपुर के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा है जिसकी शुरुआत ४ अक्टूबर से की जा रही है | इस अभियान में रायपुर शहर के अंतर्गत कचरा प्रबंधन, किचन वेस्ट प्रबंधन, ई वेस्ट प्रबंधन, प्रदुषण से बचाव के तरीकों आदि पर लोगों को जागरूक किया जाएगा |

 

और भी

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh