जेल में बंद बीजेपी कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने की मुलाकात
झूठा सच @ रायपुर :- प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पुरानी बस्ती मामले को लेकर जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिलने पहुँचे है। बता दें कि पुरानी बस्ती थाने में धर्मांतरण के मसले पर पादरी की पिटाई हुई थी, इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सात लोगों पर अपराध दर्ज किया था। ये सभी भाजपा कार्यकर्ता के रुप में पहचाने गए थे। इनमें से तीन मनीष साहू मंडल अध्यक्ष, बजरंग ध्रुव ज़िला अध्यक्ष अजजा मोर्चा और संजय सिंह मंडल महामंत्री दीनदयाल नगर केंद्रीय जेल में बंद हैं।