नक्सलियों ने बीजापुर में 2 ग्रामीण की हत्या कर दी
04-Feb-2025 2:07:53 pm
1051
बीजापुर। नक्सलियों ने ने बीजापुर जिले में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पूरा मामला बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना इलाके का है। यहां नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान राजू कारम और मुन्ना माडवी के रूप में हुई है। नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।