CM विष्णुदेव साय ढाई बजे पत्रकारों को करेंगे संबोधित
15-Feb-2025 2:23:21 pm
1433
रायपुर। CM विष्णुदेव साय से ढाई बजे पत्रकारों को संबोधित करेंगे। बीजेपी मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया, नगरीय निकाय चुनाव-2025 के अंतर्गत आए चुनावी परिणाम के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रकारों को संबोधित करेंगे। आप सभी पत्रकार साथी सादर आमंत्रित हैं। स्थान- मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर।
सीएम के X पोस्ट-
प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।