कल पश्चिम विधायक करेंगे पूर्नविकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए भूमिपूजन
रायपुर,@झूठा-सच न्यूज़ | पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा विभिन्न विकास कार्यों तथा तालाबों और उद्यानों के सौंदर्यीकरण सहित पूर्नविकास कार्यों के लिए कल 4 जून को गोपाल नगर गली नंबर - 3,सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक - 24 में भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया | इस दौरान विधायक ने पश्चिम विधानसभा के सभी नागरिको , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, सम्मानीय वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, असंगठित कामगार कांग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सम्मानीयजन, महापौर प्रतिनिधि, समस्त काँग्रेसजन व आम जनता को सादर आमंत्रित किया हैं।