फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के लिए खास है इस साल "क्रिसमस",एक्शन के बाद...पढ़िए पूरी खबर
नईदिल्ली एजेंसी @झूठा-सच। गोलमाल,सिंघम, बोल बच्चन,ऑल द बेस्ट, और सिम्बा जैसे हिट फिल्मों को निर्देशित कर अपनी गिनती सफल निर्देशकों में कराने वाले रोहित शेट्टी इस साल क्रिसमस पर सर्कस लेकर आ रहे हैं। यह कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह डबल रोल में दिखेंगे। फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में रोहित ने सोशल मीडिया में एक मजेदार टीजर के साथ ट्रेलर की रिलीज डेट बतायी, जिसके मुताबिक सर्कस का ट्रेलर 2 दिसम्बर को आने वाला है, यानी फिल्म की रिलीज से ठीक 21 दिन पहले | टीजर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को शामिल किया गया है और बातचीत के अंदाज में ट्रेलर की तारीख 23 दिसम्बर को बतायी गयी है। इस टीजर से सर्कस के मिजाज का अंदाजा भी होता है।
टीजर में रणवीर और वरुण शर्मा डबल रोल में
23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है 'सर्कस' ।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्कस शेक्सपियर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स का अडेप्टेशन है, जिस पर 1982 में गुलजार ने अंगूर बनायी थी। अंगूर में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने डबल रोल निभाये थे। सर्कस का निर्माण टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ रोहित शेट्टी ने किया है।बात करे अगर टीजर की तो इसकी शुरुआत संजय मिश्रा से होती है, जो बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है। इसके बाद सभी किरदार उन दिनों को याद करते हुए इसकी तुलना आज हुए बदलावों करते हैं, जब बच्चे गूगल करने के बजाए दादा-दादी से सवाल करते थे। सोशल मीडिया नहीं था। बच्चे लोरी सुनकर सोते थे, स्टोरी देखकर नहीं। टीजर में रणवीर और वरुण शर्मा डबल रोल में हैं। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिरजे, टीकू तलसानिया भी नजर आते हैं।
रणवीर के साथ रोहित की दूसरी फिल्म
सिम्बा के बाद रणवीर के साथ रोहित की सर्कस दूसरी फिल्म है। सिम्बा, रोहित के कॉप यूनिवर्स में दूसरी फिल्म है। रोहित की पिछली रिलीज कॉप ड्रामा सूर्यवंशी है, जो 2021 में दिवाली पर रिलीज हुई थी और काफी सफल रही थी। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म पैनडेमिक के बाद पहली बड़ी सफलता थी। फिल्म ने 195 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह ने भी कैमियो किये थे। इस साल बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जो हाल रहा है, उसे देखते हुए सर्कस से ट्रेड को काफी उम्मीदें हैं। रोहित की फिल्में हिट होती रही हैं। ऐसे में सर्कस को लेकर भी कयास लगाये जा रहे हैं कि फिल्म सफलता के नये कीर्तिमान रच सकती है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म अवतार- द "वे ऑफ वाटर से होगी", जो एक हफ्ता पहले 16 दिसम्बर को सिनेमाघरों में उतरेगी।