धर्म समाज

ये पौधे लाते हैं घर में पॉजिटिव एनर्जी

पेड़-पौधे (Plants) घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं
पेड़-पौधे (Plants) घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। साथ में इनसे घर में पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) का वास भी होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताया गया है की पेड़ पौधे भी सोच समझकर लगाने चाहिए। क्योंकि कई पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन यदि वास्तु के अनुसार घर में पेड़ पौधे लगाए जाएं तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है, और सभी सदस्यों के जीवन पर भी इसका बड़ा पॉजिटिव असर देखने को मिलता है। आइये जानते हैं कि वो कौन से पेड़ पौधे हैं जिन्हें घर में लगाना चाहिए।
तुलसी का पौधा (Vastu Tips for Plant)
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बड़ा महत्व माना जाता है। हर घर में इसकी पूजा की जाती है। वास्तु (Vastu Shastra) के अनुसार भी तुलसी के पौधे को घर में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है की तुलसी के पौधे को घर में लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। जिस घर में तुलसी की पूजा होती उस घर में गहन की भी कमी नहीं होती।
मनी प्लांट
वास्तु में मनी प्लांट के पौधे को भी शुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाते हैं तो इससे घर में धन लाभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। दरअसल मनी प्लांट को वास्तु के नियम के अनुसार लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।
एलोवेरा (Vastu Tips for Plant)
एलोवेरा के पौधे में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं। उसके अलावा इसे वास्तु की दृष्टि से भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर से नेगेटिव एनर्जी को बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं तो मनी प्लांट को उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है। मनी प्लांट को लकी प्लांट भी माना जाता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन और हेयर भी बड़ी हेल्दी रहते हैं।
स्नैक प्लांट
स्नैक प्लांट देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। इसे घर में लगाने से घर किम रौनक बढ़ जाती है। इसके अलावा स्नैक प्लांट का वास्तु की दृष्टि से भी बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और घर के सदस्यों की सेहत भी दुरुस्त रहती है। इसके अलावा यह पौधा घर की अशुद्धियों को दूर कर देता है और जहां लगा होता है वहां ताजगी बनाए रखता है। इस पौधे को कंप्यूटर टेबल के पास लगाना सबसे अच्छा मानते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh