धर्म समाज

घर में लगाएं ये 4 पौधे, बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

घर की सजावट आदि के लिए कई पेड़-पौधे लगाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में रखने से सुख-शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही इन पेड़-पौधों को घर में रखने से साधक पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। चलिए जानते हैं वह पेड़-पौधे कौन-से हैं।
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में रखने और नियमित रूप से उसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है। इसके साथ ही वास्तु में भी इस पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। वास्तु नियमों के अनुसार, तुलसी को घर की उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
बनते हैं तरक्की के योग-
बैम्बू प्लांट को भी शुभ पौधों में से एक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर के लॉन या बरामदे में लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके साथ ही बांस को आप पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है, उसी प्रकार व्यक्ति के जीवन में भी तरक्की आती रहती है। साथ ही इस पौधे से
प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी-
सफेद पलाश का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करने से वह प्रसन्न होती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से घर के सदस्यों की सेहत में लाभ देखने को मिलता है। सफेद पलाश को लगाने के लिए हमेशा बड़े गमले का इस्तेमाल करना चाहिए।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh