धर्म समाज

आज 6 घंटे का होगा सूर्य ग्रहण, जानिए...सूतक काल

  • सूर्य ग्रहण के बाद करें इन चीजों का दान
  • सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आज 2 अक्टूबर को साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसी दिन सर्व पितृ अमावस्या मनाई जाएगी। ग्रहण को सनातन धर्म में एक अशुभ घटना माना जाता है इसका प्रभाव देश दुनिया से लेकर आम जन तक पड़ता है।
ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है जिसमें जातक को कई नियमों का पालन करना होता है, ग्रहण काल के समय में देवी देवताओं की प्रतिमा को छूना मना होता है इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा साल के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण का समय व अन्य जानकारी विस्तार से बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
सूर्य ग्रहण का समय और सूतक काल-
पंचांग के अनुसार इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है यह सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगा और 3 अक्टूबर को 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। जिस वक्त यह सूर्य ग्रहण लग रहा है उस समय भारत में रात रहेगा। ऐसे में भारतवासियों को यह ग्रहण दिखाई नहीं पड़ेगा।
सूर्य ग्रहण के ना दिखने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसके अलावा सूतक काल अगर मान्य नहीं है तो फिर कोई भी नियम किसी पर भी लागू नहीं होगा। ऐसे में सभी लोग बिना किसी भय के अपने सारे काम ग्रहण काल के समय पर भी कर सकते हैं।
सूर्य ग्रहण के बाद करें इन चीजों का दान-
ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रहण के समापन के बाद घर की साफ सफाई करके झाड़ू लगाएं। इसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। अपनी इच्छा अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें इस दिन चना, गेहूं, गुड़, केले, दूध, फल और दाल आदि का दान करना शुभ रहेगा। इसके अलावा इस दिन धन का दान भी किया जा सकता है ऐसा करने से सफलता मिलती है इस दिन वस्त्रों का दान देना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है।
सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
1. वृषभ वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के लिए शुभ दिन। इस समय आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही सूर्य के शुभ प्रभाव से आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना, निवेश में लाभ हो सकता है।
2. कन्या कन्या राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण सकारात्मक प्रभाव प्रदान करता है। आपको काम में सफलता मिलेगी। साहस और सामान में वृद्धि होगी। प्रियजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नई सलाह में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
3. तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण वाला है। इस राशि के जातकों के रिश्तों में बदलाव की पूरी संभावना है। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपको साझेदारी से लाभ होगा। व्यापार में मेहनत होगी।
4. स्कॉर्पियो स्कॉर्पियो राशि वालों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण फल है। इस राशि के लिए यह समय और भी शुभ माना जा रहा है। आपको लाभ के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही सभी आवेदकों का समाधान होगा।
5. धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण भाग्यशाली साबित हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और समृद्धि का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
6. मकर वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण मकर राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। सूर्य के शुभ प्रभाव से यश में वृद्धि होगी। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। सूचीबद्ध सभी कार्य में गति आ सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको पहचान और सम्मान मिल सकता है।
-
 

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh