धान का कटोरा

VIDEO : महापौर ने मूणत पर साधा निशाना, ब्रिज क्या नहाने के लिए बनाए...

झूठा सच @ रायपुर :- रायपुर में हुए जलभराव को लेकर महापौर एज़ाज़ ढेबर का बयान देते हुए कहा कि राजधानी में अब दिन और रात में भी नगर निगम के हर जोन अधिकारी मौजूद रहेंगे....उन्होंने विपक्ष भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ढाई सौ करोड़ का स्काई वाक बना दिया तब उनके नेताओं को भृष्टाचार दिखाई नही दिया ?

पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर साधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मूणत ने शहर में कई अंडर ब्रिज बना दिये,सबसे अधिक पानी उन्ही में भरता है, वह स्वीमिंग पुल थे क्या? 

क्या मूणत जी ने ब्रिज नहाने के लिए बनाए थे? 

उन्होंने कहा कि 15 साल भाजपा की सरकार रही,सबने नया रायपुर पर ध्यान दिया,पुराने रायपुर में एक रुपये खर्च नही किया....अगर रायपुर में  प्लानिंग के साथ ड्रेनेज सिस्टम ने काम किया होता तो रायपुर में जलभराव के हालात नही होते ।

 
                                               

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image