छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा : कसडोल के सतनाम भवन से शुरू हुई कांग्रेस की दूसरे दिन की पदयात्रा
28-Sep-2024 2:23:26 pm
625
रायपुर। कांग्रेस की न्याययात्रा 27 सितंबर को बाबा गुरू घासीदास जी के जन्मस्थली गिरौदपुरी की पावन धरा से प्रारंभ हुई और न्याय यात्रा 28 सितंबर को लवन पहुंच गई है। आज कांग्रेस की न्याय यात्रा का दूसरा दिन है। कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का दूसरा दिन कसडोल के सतनाम भवन से शुरू हुआ। यात्रा के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने माँ महामाया के मंदिर पर जा कर पूजा अर्चना किया। उन्होंने प्रदेश मे शांति की कामना राज्य के हर नागरिक की सुख समृद्धि की कामना की।
कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज आज सुबह सुबह 8.30 महामाया मंदिर में पूजा अर्चना किया, जिसके बाद लवन से खरतोरा तक पैदल न्याय यात्रा निकली। आपको बता दें कि 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा 27 सितंबर को बलौदाबाजार के गिरौदपुरी से शुरू हुई, जो 125 किमी की दूरी तय करके यह पदयात्रा रायपुर पहुंचेगी। पीसीसी चीफ दीपक बैज गिरौदपुरी से राजधानी के गांधी चौक तक पदयात्रा करेंगे।
यात्रा के रवाना होने के पूर्व सेवादल के कार्यकर्ताओ ने झंडा वंदन किया तथा ध्वज गीत और राष्ट्र गीत, राष्ट्र गान का गायन किया।
दूसरे दिन की यात्रा लवन खरतोरा मार्ग से गुजरेगी। आज की यात्रा का पहला पड़ाव कुम्हारी मे होगा, जहां दोपहर भोजन के बाद यात्रा आगे रवाना होगी रात्रि विश्राम रोहांसी मे होगा। दूसरे दिन यात्रा लगभग 23 किमी चलेगी।