खेल

टोक्यो ओलिंपिक- 2020 के दूसरे दिन इन भारतीय खिलाड़ियों पर होगी नजर...पढ़े पूरी खबर - झूठा सच

 
जापान TOKYO OLYMPIC-2020 .टोक्यो में ओलिंपिक खेलों का आज दूसरा दिन हैं. जो भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम दिन माना जा रहा है. क्योंकि शनिवार को भारत की तरफ से ओलिंपिक पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे कुछ खिलाड़ी उतरेंगे और पदक जीतने की कोशिश करेंगे.बता दे कि टोक्यो ओलिंपिक-2020 खेल महाकुंभ की शुरुआत शुक्रवार 23 जुलाई को हो चुकी है। पहले दिन भारतीय तीरंदाजों ने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इसीलिए शनिवार का दिन भारत के लिए नई उम्मीदें जगा सकता है .भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपने पदकों का खाता खोलने का यह शानदार मौका रहेगा. 
 
 इलावेनिल और अपुर्वी  करेंगे निशानेबाजी
 
शनिवार को निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के मुकाबले होंगे। भारत की ओर से अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवान उतरेंगी। चंदेला यदि अच्छा प्रदर्शन करती है तो पदक जीत सकती है वहीं इलावेनिल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में विश्व की नंबर-1 निशानेबाज हैं और इसलिए उनसे भी उम्मीद लगाई जा सकती है। यदि दोनों में से कोई एक भी सफल होती है तो निशानेबाजी में भारत की पहली महिला पदक जीत सकती है। वहीं पुरुष वर्ग में शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल के मुकाबले होंगे। भारत की तरफ से सौरभ चौधरी से पदक जीतने की उम्मीद है। साथ ही अभिषेक वर्मा भी रेंज पर उतरेंगे।

तीरंदाजी में  पति-पत्नी से बढ़ी उम्मीदे 
तीरंदाजी में सबसे ज्यादा उम्मीदें पति-पत्नी अतनु दास और दीपिका कुमारी से है। शनिवार को तीरंदाजी में मिश्रित टीम स्पर्धा के मुकाबले होंगे और पति-पत्नी का ये जोड़ा स्पर्धा में हिस्सा लेगा। दोनों ने हाल ही में विश्व कप में पदक जीता है। दीपिका विश्व की नंबर-1 तीरंदाज के रूप से टोक्यो खेलों में हिस्सा लेने पहुंची है। इससे पहले दीपिका लंदन ओलिंपिक और रियो ओलिंपिक में हिस्सा ले चुकी हैं, लेकिन पदक नहीं जीत पाई थी। दीपिका ने हाल ही में विश्व कप में 3 स्वर्ण पदक जीते थे और अब इसीलिए उनसे उम्मीदें भी बढ़ गई है।
 
वेटलिफ्टिंग में भारत की इकलौती खिलाड़ी
 
 वेटलिफ्टिंग में भारत की इकलौती खिलाड़ी मीराबाई चानू हैं। 49 किलोग्राम भारवर्ग में मीराबाई कर्णम मल्लेश्वरी के बाद पदक जीतने वाली भारत की पहली वेटलिफ्टर बन सकती है। मीराबाई अपने भारवर्ग में दूसरी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उन्होंने शुक्रवार को 210 किलोग्राम भारवर्ग के साथ प्रवेश किया है।
 
भारत 14 खेल स्पर्धाओं में लेगा भाग 
 
टोक्यो ओलिंपिक- 2020 में आज भारत 14 खेल स्पर्धाओं में भाग लेगा.इसमें से 3 खेल इवेंट ऐसे हैं जहां भारत के पदक जीतने की आस है। तीरंदाजी, निशानेबाजी और वेटलिफ्टिंग में भारत के खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे। तीरंदाजी में भारत ने अभी तक ओलिंपिक पदक नहीं जीता है और वेटलिप्टिंग में साल 2000 के सिडनी खेलों के बाद से अभी तक पदक नहीं मिला है। साथ ही निशानेबाजी में रियो ओलंपिक के बाद से भारत को कोई पदक नहीं मिला है इसीलिए भारतीय खिलाड़ियों से इन खेलों में पदक जितने की उम्मीदे बढ़ गई है .

Leave Your Comment

Click to reload image