धान का कटोरा

राज्य में पहले दिन 10 हजार 257 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

झूठा सच @ रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मंगलवार से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शरूआत की गई। राज्य में पहले दिन 10 हजार 257 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मंगलवार से धान खरीदी का काम शुरू हो गया। पहले दिन 775 उपार्जन केंद्रों द्वारा 10 हजार 257 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। पहले दिन तीन हजार 951 किसानों ने धान बेचा। उन्होंने बताया कि राज्य में शुरू की गई 'राजीव गांधी किसान न्याय योजना' से प्रति वर्ष धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बन रहा है। इस साल भी फसल अच्छी होने से किसानों में उत्साह है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में आज से शुरू हुई धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी। इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की तैयारी शासन द्वारा की गई है। इस वर्ष 2497 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। धान विक्रय के लिए 25 लाख 93 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। धान का कुल पंजीकृत रकबा 31.13 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष दो लाख तीन हजार नए किसानों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन के लिए 5341 टोकन जारी किए गए थे। पहले दिन के धान उपार्जन के लिए किसानों को भुगतान करने के लिए मार्कफेड द्वारा 279 करोड़ रुपए अपेक्स बैंक को जारी किए गए हैं।

उन्हेांने बताया कि राज्य में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू होने के बाद प्रति वर्ष किसानों की संख्या और खेती के रकबे में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही प्रति वर्ष धान खरीदी का नया रिकार्ड भी बन रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 97.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी, जो राज्य निर्माण के बाद से अब तक का एक रिकार्ड है। तब 21 लाख 77 हजार किसानों ने धान बेचा था। उन्हें 19038.04 करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया था। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उन्हें इनपुट सब्सिडी का लाभ भी मिला है।
और भी

मनुष्य का इतिहास जितना पुराना है उतना ही पुराना नृत्य का इतिहास : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

झूठा सच @ रायपुर  :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगाड़ा बजाकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य का इतिहास जितना पुराना है उतना ही पुराना नृत्य का इतिहास है। दुनियाभर के आदिवासियों की नृत्य शैली, वाद्ययंत्र में समानता है। आदिम नृत्य की यह परंपरा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आई है, इस तरह से हम आज यहां पहुंचे हैं।

समय के बदलाव के साथ जीवन के तौर तरीके में बदलाव आया है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों की परंपरा को बचाए रखने और पूरी दुनिया की आदिम संस्कृति आगे बढ़ाने और उनका संवर्धन करने से है। प्रकृति पर पूरी मनुष्यता का एक जैसा अधिकार हो, सभी प्रकृति का संरक्षण करें। विकास की गलत अवधारणा के कारण आज प्रकृति ही खतरे में पड़ गयी है। छत्तीसगढ़ आदिवासियों और किसानों का प्रदेश है। राज्य के आंदोलन में जिन मूल्यों को लेकर आंदोलन हुआ, हमारी सरकार उस सोच को लेकर आगे बढ़ रही है।
और भी

मुख्यमंत्री को राज्य स्तरीय बौद्ध समाज सम्मेलन में शामिल होने मिला न्योता

झूठा सच @ रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में भंते धम्मपद के नेतृत्व में आए बौद्ध समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को आगामी 7 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बौद्ध समाज सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देश-विदेश से बौद्ध समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यस्तरीय बौद्ध समाज सम्मेलन में आमंत्रण के लिए बौद्ध समाज को धन्यवाद देते हुए सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

और भी

रक्तदान कर मानव एकता दिवस मनाया

झूठा सच @ रायपुर / सराईपाली :- रक्तदान कर मानव एकता दिवस मनाया। इस मौके पर रक्तदान सेवा समिति के संचालक ने लोगो को एकता और जागरूकता कर 5 लोगो को रक्तदान कर दो मरीजो को 5 डोनर ने ब्लड दे के बचाया जान मरीज मोनिका प्रधान ग्राम अन्तरझोला जिनका डिलीवरी बसना लेडी हॉस्पिटल में हुआ उनको ब्लड की कमी की पूर्ति की गई माँ और बचा दोनों सुरक्षित दूसरा मरीज सुमन अग्रवाल सराईपाली सोभा नर्सिंग होम में खून की से जूझ रही थी उनको दो यूनिट रक्तदान कर उनकी जान बचाया गया ताजुक की बात यह है कि डोनर बहुत दूर से आकर मरीजो की जान बचाई गयी डोनर रक्तदान सेवा समिति संचालक भोजराज बारीक अन्तरझोला द्वारा 1 यूनिट जागृति प्रधान बम्हनी 1 यूनिट पायल सेठ तोरेसिहा द्वारा एक यूनिट वर्षा नायक गोरटेक द्वारा एक यूनिट समीर बेहेरा अन्तरझोला के द्वारा एक यूनिट 5 यूनिट ब्लड दे के दोनों मरीजो को बचाया गया।

रक्तदान सेवा समिति के अध्यक्ष मुस्तफीज आलम और उपाध्यक्ष पुरुषोंतम प्रधान जी द्वारा यह समति 9 साल पूर्व से चलाई गई जिसमें लगभग 100 संचालक छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में समाज सेवा कार्य मे लोगो को निषुल्क ब्लड उपलब्ध करा रहे है जिसमे संचालक उत्तम कठार जी रितेश साहू अनीश सुरजाल पवन सिदार लोकेश सिंह सुरेश साव नवीन साहू आरती साहू उमेश संदीप जी विनोद रात्रे द्वारा लोगो की जान बचाकर निस्वार्थ सेवा किया जा रहा है रक्तदान सेवा समिति संचालकों के द्वारा।
और भी

अब 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे मिलेगा

झूठा सच @ रायपुर :-  एक फोन पर अब 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे मिलेगा। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा - बच्चों का आधार- अब एक फोन कॉल परDial करें ????14545आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आपके साथ साझा करते हुए संतोष हो रहा है कि "मुख्यमंत्री मितान योजना" में आज एक और कड़ी जुड़ रही है। आज से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड भी फोन करने पर घर बैठे मिल सकेगा। #CGTribalFest2022

 
और भी

इन जिलों में आज नहीं हुई धान की खरीदी, जानें क्या

झूठा सच @ रायपुर / सरगुजा:-  आज पूरे राज्य में बड़े हर्ष के साथ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने तीन दिवसीय स्थापना दिवस मनाने की घोषणा भी की है। आज से प्रदेश में धान खरीदी शुरु होनी थी लेकिन आज छुट्टी होने के कारण धान की खरीदी नहीं होगी। सरगुजा संभाग में 10 हजार से ज्यादा किसान बढ़े है। लेकिन अभी तक सरगुज़ा, कोरिया और मनेंद्रगढ़ में एक भी टोकन नहीं कटा है। प्रशासन ने धान खरीदी की तैयारी पूरी कर ली है। 1 नवंबर से ही धान की खरीदी होनी थी लेकिन छुट्टी की वजह से किसान 2 नवंबर से अपना धान सरकारी मंडियों में बेच सके |

और भी

VIDEO LIVE : राजधानी में तीसरा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव कुछ ही देर में होगा शुरू

झूठा सच @ रायपुर :- राजधानी में तीसरा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव कुछ ही देर में शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 बजे साइंस कालेज मैदान में महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 10 देशों सहित सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से जनजातीय कलाकार रायपुर पहुंचे हैं. राजधानी रायपुर रंगारंग आयोजन के साथ नया इतिहास लिखने को तैयार है.

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव -  राजस्थान से पहुंचे कलाकार घुमरा नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। ये लोक नृत्य शुभ अवसरों पर किया जाता है। दक्षिणी राजस्थान में भील जनजाति इस नृत्य को करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद करते हुए ये कलाकार कह रहें हैं उन्हें मौका देने के लिए शुक्रिया।

सीएम बघेल ने दी बधाई - सभी प्रदेशवासियों को 23वें राज्य स्थापना दिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उन सपनों को हम सब साकार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले चार वर्षों में जनजीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक नवाचारी कार्यों की शुरूआत की है।

                        
और भी

खारून नदी में चलाया गया महा स्वच्छता अभियान

झूठा सच @ रायपुर:- नेहरू युवा केंद्र रायपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने के लिए जन अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान क्लीन इंडिया कार्यक्रम विगत 1 अक्टूबर 2022 से निरंतर चलाया जा रहा है. उक्त अभियान के अंतर्गत रायपुर के सबसे महत्वपूर्ण एवं पर्यटन स्थल महादेव घाट पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ग्रीन आर्मी के सदस्य इको क्लब के सदस्य स्पर्श सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान के सदस्य द्वारा महा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें खारून नदी महादेव घाट के आसपास से 500 किलो से अधिक प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट को 150 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा एकत्रित किया गया और नगर निगम के माध्यम से प्रबंधन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अर्पित तिवारी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र रायपुर हेमेंद्र सिंह उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ़, दुर्गा कॉलेज के सहायक प्राध्यापक एनएसएस प्रभारी सुनीता चंसोरिया, गुरुकुल महिला महाविद्यालय के एन एस प्रभारी रात्रि लहरी समाज सेविका शुभांगी आप्टे, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, एनआर नायडू, कृष्ण कुमार वर्मा, दिलीप तिवारी, चंद्रकांत देवांगन,पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, ललिता वर्मा, दीपा परगनिहा, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के युवा विधायक रहे. उन्होंने युवाओं को शहर और समुदाय को स्वच्छ और साफ रखने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने युवाओं को रायपुर शहर को देश में सबसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए जोर दिया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता लोक गायक डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया की वह नेहरू युवा केंद्र से विगत 18 वर्षों से जुड़े हुए हैं और समाज कल्याण के कार्य मे उनकी टीम का संपूर्ण योगदान रहता है।
और भी

परसा कोयला खदान की वन स्वीकृति रद्द करने छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र

झूठा सच @ रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार ने हसदेव में लगातार चल रहे आंदोलन के बाद अडानी के एमडी ओ वाले दो नये कोयला खदानों में से एक, परसा कोयला खदान की वन स्वीकृति रद्द करने के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है।सूत्रों के अनुसार गारे पेल्मा खदान के एक ब्लाक से खनन के लिए सरकार ने अभी एग्रीमेंट नहीं किया है। जबकि इसका क्लीयरेंस मिल गया है। फेज टू के क्लीयरेंस के लिए अडाणी के अधिकारी मंत्रालय और संचालनालय में लायजनिंग तेज कर दी है।वे इस प्रयास में है कि शासन जल्द से जल्द कलेक्टर को पत्र जारी कर दे। वैसे अंतिम वन स्वीकृति रद्द करने का काम राज्य सरकार खुद कर सकती है।
और भी

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मंदिर हसौद में धान खरीदी का किया शुभारंभ

झूठा सच @ रायपुर:- खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने रायपुर जिले के मंदिरहसौद सहकारी समिति में मां अन्नपूर्णा देवी की अराधना कर धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ किया। राज्योत्सव के साथ ही आज से प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी शुरू हो गयी है। मंत्री भगत ने प्रदेश में आज से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाभियान पर किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है।

राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी है। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए एक नवम्बर 2022 से धान ,खरीदी शुरू हो गयी है। किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली गई है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए जाने के साथ ही व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। धान खरीदी हेतु बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। 

धान खरीदी के लिए सभी समितियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स का पंजीयन किया जा रहा है। राज्य में अवैध धान की आवक रोकने तथा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीमावर्ती सोसायटियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन न हो, इसकी रोकथाम के लिए चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं, जहां अधिकारियों की टीम माल वाहकों पर कड़ी निगरानी रखेगी। इस मौके पर मार्कफेड के एमडीमनोज के. सोनी, समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह ध्रुव, नगर पंचायत मंदिर हसौद के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
और भी

सीएम भूपेश बघेल ने नगाड़ा बजाकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का किया शुभारंभ

झूठा सच @ रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगाड़ा बजाकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।
 
राज्योत्सव पर मुख्यमंत्री का नागरिकों को उपहार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप नागरिकों को आवश्यक सेवायें घऱ पर ही उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू की गयी थी । इस योजना की सफलता को देखते हुये 1 नवंबर से इसमें एक और सेवा को जोड़ा जा रहा है । इस योजना के तहत अब 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार मितान द्वारा घर आकर बनाया जाएगा। टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर अपनी सुविधानुसार अप्वाइंटमेंट बुक किया जा सकता है। आवेदक द्वारा दी गयी नियत तिथि एवं समय अनुसार मितान घर आकर बच्चों का आधार पंजीकरण करने आएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के कुछ ही दिनों में बच्चे का आधार आवेदक द्वारा दिए गए पते पर आ जाएगा।

मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं- राशन कार्ड, सीजीएसएस/ स्टेट गवर्नमेंट/ ईसीएचएस/ ईएसआईसी /मेडिकल कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड, पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, राज्य अथवा केंद्र सरकार द्वारा जारी परिवार से संबंधित दस्तावेज

बच्चों के आधार पंजीकरण के समय माता, पिता मे से किसी एक का आधार नंबर एवं बायोमेट्रिक अनिवार्य होगा ।

छोटे बच्चों का आधार बनाने के लाभ- 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण होता है। छोटे बच्चों का आधार बनाने से यह एक डिजिटल फोटो पहचान के रूप में भी काम आता है। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट, पेन कार्ड, बैंक खाता के लिए भी आधार कार्ड उपयोगी रहेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना को फिलहाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में शुरू किया गया है जिसे बाद मे प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में शुरू किया जाएगा । इस योजना में अब तक जन्म प्रमाण-पत्र,मृत्यु प्रमाण-पत्र,विवाह प्रमाण-पत्र,जाति प्रमाण-पत्र,निवास प्रमाण-पत्र जैसे ज़रूरी सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं।

 
और भी

राज्योत्सव पर राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा

झूठा सच @ रायपुर :- राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा कर दी गई है। इस कड़ी में सीताराम अग्रवाल को रविशंकर शुक्ल सम्मान से नवाजा गया है। यही नहीं, कवि रामेश्वर वैष्णव को सुंदरलाल सम्मान दिया गया है। कुल 33 सम्मान 41 संस्थाओं और व्यक्तियों को दिया गया है। इस आशय की घोषणा मंत्री अमरजीत भगत ने की।
 
और भी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर CRPF जवानों ने लगाई दौड़

झूठा सच @ रायपुर :- लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश की एकता-अखंडता के लिए आज रायपुर ने भी दौड़ लगाई. जिला प्रशासन एवं खेल व युवा कल्याण विभाग की ओर से आज सुबह 7 बजे कलेक्टोरेट चौक से मरीन ड्राइव तेलीबांधा तक एकता दौड़ आयोजित की गई. इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस जवानों सहित स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थी भी दौड़ लगाई और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ली.

एकता दौड़ में जन प्रतिनिधि सहित कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, नगर पालिक निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा और सीआरपीएफ के कमांडेंड सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, स्कूल एवं कॉलेज की छात्र-छात्राएं, एनसीसी केडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, राजीव मितान क्लब के सदस्य, पुलिस जवान शामिल हुए |
और भी

हिमाचल के छोटा काशी पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

झूठा सच @ रायपुर / हिमाचल:-  छग के सीएम भूपेश बघेल चुनावी दौरे पर हिमाचल पहुंचे है. जहां आज उन्होंने मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसकी जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी और लिखा - हिमाचल के छोटा काशी कहे जाने वाले मंडी में 16वीं शताब्दी के भूतनाथ मंदिर में हमारी नेता प्रियंका गांधी जी के साथ जाकर भगवान शिव के दर्शन किए।

वही ANI के अनुसार प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी का इस प्रदेश के साथ एक आध्यात्मिक रिश्ता था. यह प्रेम, कर्तव्य और समर्पण का रिश्ता था. ऐसा रिश्ता आज की राजनीति में कम ही दिखता है. उन्होंने कहा कि इंदिरा जी में आखिर ऐसी क्या खासियत थी कि आज 40 साल बाद भी पूरे देश में उनके लिए आदर और सम्मान की भावना है.

प्रियंका ने अपने संबोधन में आगे कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा हिमाचल प्रदेश बनाते समय लोगों ने कहा था कि प्रदेश बना तो रहे हैं, लेकिन यह प्रदेश चल नहीं पाएगा, इसे चलाने के लिए पैसा नहीं है. लेकिन इंदिरा जी जानती थीं कि हिमाचल प्रदेश को यहां की जनता बनाएगी. यह सांस्कृतिक और परंपराओं का प्रदेश है, यह उसी की भूमि है. यहां के लोगों में देश के प्रति समर्पण की परंपरा है. प्रदेश के युवा सेना में भर्ती होकर देश की रखवाली करते हैं. यहां के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर देश की सेवा करते हैं |

और भी

जनप्रतिनिधि, बच्चों और कलेक्टर ने लगाई एकता की दौड़

झूठा सच @ रायपुर / दंतेवाड़ा:-  इस वर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती मनाई जा रही है। हर वर्ष वल्लभभाई पटेल की जयंती को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आपको ज्ञात होगा कि पहली बार राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 में मनाया गया था। इसी उपलक्ष्य में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज 31 अक्टूबर को जिले में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। छबिन्द्र कर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामू राम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर विनीत नंदनवार ने मेढका डोबरा से हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का शुभारंभ किया।

इसमें जिले के युवक, युवतियों, स्कूली बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। बच्चों के साथ जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ने स्फूर्ति से दौड़ में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। यह दौड़ मेढका डोबरा से स्टेट बैंक चौक होते हुए वापस मेढका डोबरा परिसर में पहुंचे। एकता की दौड़ के पश्चात स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर आज मेढका डोबरा परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी और सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनको नमन किया गया। साथ ही सभी ने एकता दिवस पर शपथ लेते हुए कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करुंगा।

 मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ। तत्पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ललित आदित्य नीलम, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, एसडीएम कुमार बिश्वरंजन सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण, बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
और भी

मंगोलिया का नर्तक दल पहुंचा राजधानी

झूठा सच @ रायपुर  :- मंगोलिया का नर्तक दल आज राजधानी रायपुर पहुंच गया है। यह दल स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में 01 से 03 नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में अपनी नृत्य शैली की छटा बिखेरेगा।टीम लीडर एंखबोल्ड टुमूरबातर ने बताया कि हम अपनी कला और संस्कृति से छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों एवं अन्य विदेशी मेहमानों के दिल में जरूर स्थान बनाने में सफल होंगे। इस महोत्सव में मंगोलिया के सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में भाग लेना हम सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि उनके दल में 10 सदस्य हैं जिसमें 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।

मंगोलिया के नर्तक दल का स्वामी विवेकानंद विमानतल माना पहुंचने पर राज्य सरकार के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। नर्तक दल के सदस्यों ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। इस दौरान नर्तक दल ने नृत्य की मोहक झलक भी दिखाई।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मोजाम्बिक, टोगो, मंगोलिया, रूस, इंडोनेशिया, सर्बिया, न्यूजीलैंड, इजिप्ट और मालदीव कलाकारों सहित देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के लगभग 15 सौ कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
और भी

कई ग्रामों में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

झूठा सच @ रायपुर/ धमतरी :-  सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज धमतरी शहर में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं जिले के विभिन्न ग्रामों में भी एकता दौड़ सहित सायकिल रैली निकाली गई। सिटी कोतवाली स्थित गांधी चौक में विधायक धमतरी  रंजना साहू और अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।

इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने स्वयं को समर्पित करने और देशवासियां के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयत्न करने की शपथ ली गई। शपथ में यह भी कहा गया कि यह शपथ देश की एकता की भावना से ले रहे हैं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया।

शपथ ग्रहण के बाद विधायक धमतरी और अपर कलेक्टर ने एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सुबह सात बजे शुरू हुई यह दौड़ स्थानीय सिटी कोतवाली स्थित गांधी चौक से शुरू होकर गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, देवश्री टॉकीज रोड, शिव चौक, सेंचुरी गार्डन से होते हुए पुनः गांधी चौक में समाप्त हुई। इसमें धमतरी शहर के 15 स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों सहित 450 लोगों ने हिस्सा लिया।

इनमें गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक, खेल संघ के पदाधिकारी, सेना के प्रशिक्षु जवान शामिल हैं। वहीं बिरेतरा, चर्रा, नवागांव धौ., पांवद्वार सहित विभिन्न ग्रामों में आयोजित सायकिल रैली, एकता दौड़ और शपथ में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
और भी

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने देश-विदेश से आ रहे हैं मेहमान

झूठा सच @ रायपुर :-  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का साइंस कॉलेज मैदान एक बार फिर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के लिए तैयार हो रहा है। 01 से 03 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। यहां मुख्य मंच पर राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। वहीं साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल और व्यावसायिक स्टॉल लगेंगे तो दूसरी ओर फूड जोन भी बनाया जा रहा है। स्टॉल निर्माण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से कलाकार पहुंचने लगे हैं।

गौरतलब है कि 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से पृथक कर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया है। राज्य गठन को 22 वर्ष पूर्ण होने को है। प्रति वर्ष की तरह इस बार भी भव्य स्तर पर राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भारत के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों समेत नौ देशों मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश की विभिन्न जनजातियों की विविधतापूर्ण संस्कृति, परंपरा और लोककला देखने को मिलेगी।

राज्योत्सव के मौके पर साइंस कॉलेज मैदान में विकास प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है। विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की विकास गाथा की झांकी के साथ ही पिछले पौने चार वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए लागू योजनाओं और किए गए कार्यों की झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान राज्य शासन के 21 विभागों के स्टॉल, शिल्पग्राम में 40 स्टॉल, फूड जोन में 24 स्टॉल, थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल, 40 व्यावसायिक स्टॉल बनाए जा रहे हैं। शिल्पग्राम और फूड जोन भी उनके आकर्षण का केंद्र होंगे।
और भी

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh