झूठा-सच

यूपी निकाय चुनाव : बुर्के में वोट डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, देखें वीडियो

लाइन में लगे वोटरों को भगाया, मौके पर पहुँची फोर्स ने मामले को कराया शान्त
कानपुर। अमरोहा में वोटिंग के दौरान बसपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। भाजपा समर्थक मुस्लिम महिलाओं के बुर्के में वोट डालने पर आपत्ति जता रहे थे। उनका कहना था, बुर्का डालकर मुस्लिम महिलाएं फर्जी वोट डाल रही हैं। जिसके बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पत्थरबाजी होने लगी। भीड़ ने पोलिंग पार्टियों की तीन बसों और एक पुलिस की गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ कर दी। इस विवाद में 6 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। जिनमें कुछ को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्षों में झड़प गजरौला में वोटिंग के दौरान नगर पालिका कायाज़्लय के सामने बने उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर हुई है। पुलिस ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा है।
 
 
 
 
आपको बता दे कि गजरौला में बसपा के पूर्व विधायक हरपाल सिंह की पत्नी चेयरमैन पद का चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भाजपा से कमलेश आर्य चुनाव में खड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से ही बूथ पर वोटिंग चल रही थी। तभी एक समाज के लोग मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि राजंद्री देवी को जीताने के लिए मुस्लिम महिलाएं बुर्के में गलत तरीके से वोट डाल रही हैं। इस बात की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक हरपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर बूथ कैप्चर करने का आरोप लगाया। इसके बाद वो बूथ के अंदर घुस गए। इसी बीच मौके पर डीएम-एसपी भी पहुंच गए। उन्होंने बूथ पर हंगामा होता देख पूर्व विधायक हरपाल सिंह को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद बूथ पर बवाल होने लगा। गाली-गलौज करते हुए लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक समुदाय के लोग पत्थरबाजी करने लगे। वहीं दूसके समुदाय के लोग लाठी से हमला करने लगे। विवाद होता देख वोटिंग को रुकवा दिया गया। साथ ही बूथ को लॉक कर दिया गया।मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह से विवाद को शांत करवाया। पुलिस बल ने विवाद कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा। करीब आधे घंटे के बाद फिर से वोटिंग शुरू हो पाई है। माहौल को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने पत्थरबाजी करते हुए एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बूथ के आसपास भारी पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh